Begin typing your search above and press return to search.

कलेक्टरों की सोशल मीडिया में वायरल लिस्ट फर्जी, अभी कोई लिस्ट नहीं बनी, आईएएस की सर्जरी में कुछ समय और लगेगा

कलेक्टरों की सोशल मीडिया में वायरल लिस्ट फर्जी, अभी कोई लिस्ट नहीं बनी, आईएएस की सर्जरी में कुछ समय और लगेगा
X
By NPG News

रायपुर, 27 मई 2021। सोशल मीडिया में इन दिनों कलेक्टरों के ट्रांसफर की लिस्ट जमकर वायरल हो रही है। व्हाट्सएप के अमूमन सभी ग्रुपों में चार नाम प्रमुख तौर पर लिया कॉमन है। उसमें कोरबा कलेक्टर किरण कौशल रायगढ़, रानू साहू कोरबा, सौरव कुमार रायपुर और जेपी मौर्या जांजगीर का कलेक्टर बनना निश्चित बताया जा रहा।
सरकार उच्च पदस्थ सूत्रों ने वायरल लिस्ट को फर्जी बताते हुए कहा है कि अभी इस तरह की कोई लिस्ट तैयार नहीं हुई है।
छत्तीसगढ़ के नम्बर-1 औऱ सबसे भरोसेमंद न्यूज़ वेबसाइट NPG. NEWS ने अपने स्तर पर पता किया तो मालूम हुआ कि फिलहाल, सरकार कोई लिस्ट नहीं निकालने जा रही। राजधानी समेत पूरे छत्तीसगढ़ में कलेक्टरों के ट्रांसफर की चर्चा सरगर्म है। दावा किया जा रहा, दो से चार रोज में कलेक्टरों की सर्जरी हो जाएगी। सरकार के करीबी सूत्रों ने ये माना है कि फेरबदल होना है लेकिन एकदम जल्दी नहीं। इसमें कुछ वक्त और लग सकता है।

Next Story