Begin typing your search above and press return to search.

पैसेंजर के फेर में रुट से हटकर खड़ी बस को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर.. तीन की मौत..

पैसेंजर के फेर में रुट से हटकर खड़ी बस को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर.. तीन की मौत..
X
By NPG News

जगदलपुर,9 मार्च 2020।देर रात जगदलपुर से दूर्ग जाने वाली महिंद्रा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों में दो यात्री और एक बस का खलासी शामिल है। पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है, हालाँकि जाँच में बस चालक को भी केंद्र में रखा गया है।
जगदलपुर से दूर्ग जाने वाली महिंद्रा बस अपने निर्धारित रुट को छोड़कर दूसरे दिशा में चली गई थी। बताया जा रहा है ऐसा तब किया गया जबकि ड्रायवर को सूचना मिली कि यात्रियों की बड़ी संख्या वहां इंतजार कर रही है।
ग्रामीण क्षेत्र में जा पहुँची बस में जब यात्रियों और उनके सामान को रखा जा रहा था तभी कोल्ड स्टोरेज से आ रही ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी। उस वक्त खलासी और दो यात्री पीछे सामान रख रहे थे। इस टक्कर से तीनों की मौक़े पर ही मौत हो गई।

Next Story