Begin typing your search above and press return to search.

तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत : पार्टी करके लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक रेलिंग से टकरायी…..शराब के नशे में थे तीनों युवक

तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत : पार्टी करके लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक रेलिंग से टकरायी…..शराब के नशे में थे तीनों युवक
X
By NPG News

मुंगेली 20 मार्च 2021। एक दर्दनाक हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गयी। घटना लोरमी का चिल्फी चौकी का है। बाइक पर सवार तीनों युवक तेज रफ्तार में चिल्फी के आगर नदी में बने पुलिया की रेलिंग से टकरा गये। इस हादसे में जब ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, तो इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गयी।

मृतक की पहचान निराला सोनवानी, मथुरा बंजारा और विष्णु भास्कर के रुप में हुई है। तीनों युवक शराब के नशे में थे और नशे की हालत में ही बाईक चला रहे थे। इस दौरान रात के अंधेरे की वजह से बाईक रेलिंग में टकरा गयी। सभी के सर पर गंभीर चोटें आयी थी। काफी देर तक तीनों को मदद नहीं मिल पायी।

वहीं, काफी खून भी बह गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना को पुलिस को दी, जिसके बाद चिल्फी चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तीनों युवक को अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक तीनों फुलवारी गाँव से घुतारकुंडी की ओर जा रहे थे, उसी दौरान ये हादसा हो गया।

Next Story