Begin typing your search above and press return to search.

इस लेडी IPS का चार दिन में हुआ दो बार ट्रांसफर…..भाजपा नेत्री का ट्रांसफर रूकवाने में माना जा रहा हाथ…. 2011 बैच की इस अफसर को लेकर बन चुकी है फिल्म भी…. प्रियंका चोपड़ा ने निभाया है किरदार

इस लेडी IPS का चार दिन में हुआ दो बार ट्रांसफर…..भाजपा नेत्री का ट्रांसफर रूकवाने में माना जा रहा हाथ…. 2011 बैच की इस अफसर को लेकर बन चुकी है फिल्म भी…. प्रियंका चोपड़ा ने निभाया है किरदार
X
By NPG News

बेंग्लुरू 2 मार्च 2020। चार दिन के भीतर कर्नाटक कैडर की महिला IPS अफसर का दो बार तबादला किया गया। कर्नाटक की फायरब्रांड आईपीएस अफसर के तौर पर जानी जाने वाली अफसर ईशा पंत के लिए पहला ट्रांसफर आदेश 26 फरवरी को जारी हुआ, फिर 29 फरवरी को आदेश जारी कर उनका तबादला आदेश रद्द कर दिया गया और फिर दूसरा आदेश जारी कर उनका तबादला किसी अन्य जगह पर कर दिया गया। चर्चा है कि भाजपा शासित कर्नाटक में महिला IPS अफसर का तबादला एक भाजपा नेत्री के कहने पर पहले रोका गया और फिर दूसरे जगह पर किया गया।

2011 बैच की IPS ईशा पंत तबादले के पहले बेंग्लुरू दक्षिण पूर्व डिवीजन की डीसीपी के रूप में पदस्थ थी। 26 फरवरी को राज्य सरकार के तबादले आदेश में ईशा पंत को CID का एसपी बनाया गया। इस आदेश के बाद ईशा नये जगह ज्वाइनिंग की तैयारी कर रही थी, कि अचानक से तीन दिन बाद राज्य सरकार ने आदेश जारी कर 26 फरवरी के ट्रांसफर आर्डर को रद्द कर दिया गया। इस आदेश के रद्द होने के बाद वो अपने पद पर बनी रह गयी।

इधर ट्रांसफर रद्द होने के कुछ देर बाद ही एक और तबादला आदेश ईशा पंत का जारी किया गया, इस बार उन्हें सीआईडी के बजाय डीसीपी कमांड सेंटर बनाया गया। ईशा की जगह पर 2015 बैच के आईपीएस श्रीनाथ महादेव जोशी को बेंग्लुरू दक्षिण पूर्व डिवीजन की डीसीपी बनाया गया है। वहीं ईशा जिनेंद्र खगानवी की जगह लेंगी। जित्ंद्र को एसपी इंटर्नल सिक्युरिटी बनाया गया है।

आपको बता दें कि 2011 बैच की आईपीएस ईशा पहले मध्यप्रदेश कैडर की IPS थी, लेकिन उनकी शादी साल 2016 में कर्नाटक कैडर के IAS अनिरूद्ध श्रवण के साथ हुई, जिसकी वजह से वो कर्नाटक कैडर में चली गयी। आपको बता दें कि प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल में ईशा के किरदार को फिल्माया गया है, जिसे प्रियंका चोपड़ा ने निभाया था। इस फिल्म की वजह से भी ईशा खूब चर्चा में आयी थी।

Next Story