Begin typing your search above and press return to search.

अफजल गुरु के बेटे पर बनी फिल्म का ट्रेलर जारी, इस अवतार में नजर आईं ‘रामायण की सीता’..

अफजल गुरु के बेटे पर बनी फिल्म का ट्रेलर जारी, इस अवतार में नजर आईं ‘रामायण की सीता’..
X
By NPG News

मुंबई 2 अक्टूबर 2020. 2001 में भारत की संसद पर हमले के दोषी पाए गए अफजल गुरू का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल इस बार अफजल गुरू के बेटे और परिवार के ऊपर एक फिल्म ‘गालिब’ बनाई गई है। सामायण में माता सीता का रोल निभा चुकीं दीपिका चिखलिया भी इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही हैं। फिल्म का नाम है ‘गालिब’।

ट्रेलर को देख कर समझा जा सकता है कि यह फिल्म एक और प्रयास है कश्मीर में फैली हिंसा, परेशानियों और जटिलताओं को दिखाने का। यह कहानी 90 के दशक के कश्मीर की है जहां आतंकवाद अपने चरम पर है। अपने पिता के अपनाए गए रास्ते से अलग गालिब की मां और दादा चाहते हैं कि वो अलग रास्ता चुने। ट्रेलर में इन्हीं सब बारीकियों की एक झलक है। पिता की मृत्यु के बाद गालिब की मां ने उसका पालन-पोषण किया, लेकिन क्या वो अपने बेटे को गलत रास्ते पर जाने से रोक सकीं। इसी की कहानी है गालिब। ट्रेलर में गालिब को राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट करते हुए दिखाया गया है। इस दृश्य में निखिल ने बहुत से भावों को प्रस्तुत किया है। ट्रेलर में एक सीन में दीपिका कहती हैं “अमन की शुरूआत मुस्कुराहट से होती है,” यह दिल को छू जाता है।

Next Story