दिवंगत पंचायत शिक्षकों के परिजनों के समर्थन खुलकर सामने आया शालेय शिक्षक संघ…. विरेंद्र दुबे खुद पहुंचे अनुकंपा नियुक्ति मांग रहे परिजनों से मिलने…. समर्थन में सीएम को लिखा पत्र, कहा- मुख्यमंत्री तत्काल प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर पूरा करें इनकी मांग

रायपुर 16 अगस्त 2021। दिवंगत पंचायत शिक्षक के परिजन पिछले 26 दिन से लगातार रायपुर में धरना दे रहे हैं। कई दौर के विरोध प्रदर्शन के बाद भी सरकार ने अभी तक उनकी मांगों पर गौर नहीं किया है। अब पंचायत शिक्षक के परिजनों के समर्थन में शालेय शिक्षक संघ अब खुलकर आ गया है। हालांकि इस प्रदर्शन को पहले भी शालेय शिक्षक संघ ने समर्थन देने की बात कही थी और राज्य सरकार को परिजनों की मांगों को सुनने की गुहार लगायी थी। प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र दुबे आज खुद धरनास्थल पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकत की। शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र दुबे ने कहा कि बूढ़ातालाब धरना स्थल में कीचड़, बारिश और बदबू के बीच विगत 26 दिन से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे दिवंगत पंचायत शिक्षकों का परिवार अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने शासन से मांग कर रहा है,परन्तु आज पर्यंत तक शासन की ओर से प्रदर्शनकारी पीड़ित परिवारजनो से कोई चर्चा नही की गई है, जिससे पीड़ितों,शिक्षक समुदाय व आंदोलन के समर्थन में उतरे सामाजिक संगठनों में गहरा आक्रोश है।
शासन द्वारा हो रही इन पीड़ित परिवारों की अनदेखी को लेकर छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर मांग की है कि इन पीड़ित परिवारों के कम से कम 10 प्रतिनिधियों को बुलाकर इनकी पीड़ा को मुख्यमंत्री स्वयं सुने और अनुकम्पा नियुक्ति देकर इनकी समस्याओं का समाधान करें।
अनुकम्पा संघ के प्रदेश अध्यक्ष माधुरी मृगे,राजेश्वरी दुबे,त्रिवेणी यादव,पूर्णिमा श्रीवास,रेखा नायक,सरिता देशलहरे,सुनीता पटेल,गंगा ध्रुव,मिथलेश कौशिक,चम्पेश्वर,मनीष पटेल,इंद्रजीत भारती,कुलेश्वर आदि प्रतिनिधियों को लेकर छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, मुख्मयंत्री निवास जाकर इनकी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगने हेतु ज्ञापन सौंपा।
अनुकम्पा संघ की ओर से समस्त शिक्षक संगठनों से आग्रह किया है कि वे एकजुट होकर उनकी मांग पूर्ण कराने में इन पीड़ित परिवारों की मदद करें, और धरना प्रदर्शन में शामिल हों,ताकि इनकी मांग को मजबूती मिल सके।
शालेय शिक्षक संघ के महासचिव धर्मेश शर्मा प्रदेश महासचिव जितेंद्र शर्मा ने बताया कि हमारा सन्गठन सदैव इन पीड़ित परिवारों के अनुकम्पा नियुक्ति हेतु प्रयासरत है और यथासम्भव सहायता भी उपलब्ध करा रहा है। इनकी दयनीय दशा को देखते हुए मुख्यमंत्री संवेदनशीलता का परिचय देते हुए इन्हें अविलम्ब अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करें जिससे ये अपने परिवार का लालन पालन कर सके।
Tags
- said- Chief Minister should fulfill their demand by calling the delegation immediately
- school teacher Sangh Virendra Dubey himself reached compassionately to meet the family members demanding.... letter written to the CM in support
- The support of the families of the deceased panchayat teachers came out openly
-
Home
-
Menu

