Begin typing your search above and press return to search.

इस मंत्री पर सुप्रीम कोर्ट का सबसे कड़ा फैसला…..तत्काल प्रभाव से मंत्री पद से किया बर्खास्त….विधानसभा में घुसने तक पर लगाया प्रतिबंध… पढ़िये ये पूरा मामला

इस मंत्री पर सुप्रीम कोर्ट का सबसे कड़ा फैसला…..तत्काल प्रभाव से मंत्री पद से किया बर्खास्त….विधानसभा में घुसने तक पर लगाया प्रतिबंध… पढ़िये ये पूरा मामला
X
By NPG News

नई दिल्ली 18 मार्च 2020। सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर के मंत्री थोनाजम श्यामकुमार के खिलाफ कड़ा आदेश दिया है। श्यामकुमार को तत्काल प्रभाव से मंत्री पद से बर्खास्त करने के साथ-साथ उनके विधानसभा में घुसने पर भी बैन कर दिया गया है। कोर्ट ने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद स्पीकर ने मंत्री की सदस्यता की आयोग्यता पर निर्णय लिया था। कोर्ट ने 21 जनवरी को ये आदेश जारी किया था, जिसमें 4 सप्ताह के भीतर इस मामले में फैसला लेने के लिए स्पीकर को निर्देशित किया गया था। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने इस बाबत कोई निर्णय नहीं लिया।

दरअसल, श्यामकुमार 11वीं मणिपुर विधानसभा में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे. लेकिन उन्होंने पाला बदल लिया और बीजेपी में शामिल हो गए. उन्हें राज्य सरकार में वन मंत्री का पद मिला.कांग्रेस विधायकों फजुर्रहीम और के. मेघचन्द्र ने श्यामकुमार को अयोग्य ठहराए जाने के लिए स्पीकर का दरवाजा खटखटाया था. बाद में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की. जस्टिस रोहिंटन नरीमन की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिका को सही मानते हुए विधानसभा स्पीकर टी खेमप्रकाश सिंह को 4 हफ्ते में मामले पर फैसला लेने को कहा था.

स्पीकर ने कोर्ट के आदेश के बावजूद वन मंत्री की अयोग्यता पर फैसला नहीं लिया था. जिसके मद्देनजर आज कोर्ट ने श्यामकुमार के विधानसभा में दाखिल होने पर रोक लगा दी. साथ ही, कह दिया कि तत्काल प्रभाव से उन्हें मंत्री नहीं माना जाएगा.

Next Story