Begin typing your search above and press return to search.

अक्षय कुमार की मां को अंतिम विदाई देने श्मशान घाट पहुंचे सितारे, गम में डूबा दिखा परिवार

अक्षय कुमार की मां को अंतिम विदाई देने श्मशान घाट पहुंचे सितारे, गम में डूबा दिखा परिवार
X
By NPG News

मुंबई 8 सितम्बर 2021। अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का 8 सितम्बर निधन हो गया है। अभी कुछ देर पहले ही अक्षय कुमार ने इस दुखद खबर को ट्वीट करते हुए दिया है। अक्षय की मां के निधन की खबर के आने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स अपना दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट कर रहे हैं। वहीं कुछ सितारे उनकी मां को आखिरी विदाई देने के लिए एक्टर के घर पहुंच रहे हैं।

अक्षय कुमार की मां को अंतिम विदाई देने श्मशान घाट पहुंचे सितारे, गम में डूबा दिखा परिवार

अक्षय कुमार की मां का अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू में पवनहंस श्मशान घाट पर किया जा रहा है। श्मशान घाट से अक्षय और उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना की जो तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उन दोनों के चेहरे की छाई मायूसी उनका दर्द बयां कर रही हैं। अक्षय कुमार गाड़ी में बैठे बहुत ही दुखी नजर आ रहे हैं। वहीं ट्विंकल भी उदास दिख रही हैं। श्मशान घाट पर कई बाॉलीवुड सितारे स्पॉट किये गये। साजिद खान,रितेश देशमुख , प्रोड्यूसर रमेश तौरानी, करण कपाड़िया अक्षय की मां को आखिरी विदाई देने लिए पहुंचे हुए हैं।

पवनहंस श्मशान घाट डायरेक्टर और अक्षय के दोस्त रोहित शेट्टी, चंकी पांडे और टिप्स कंपनी के मालिक और प्रोड्यूसर रमेश तौरानी भी अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

Next Story