Begin typing your search above and press return to search.

सिंह, धनु, कुंभ सहित इन राशि वालों के रुके काम होंगे पूरे…. मिलेगा लाभ, वहीँ इन्हें रहना होगा सतर्क… जानें अन्य का हाल

सिंह, धनु, कुंभ सहित इन राशि वालों के रुके काम होंगे पूरे…. मिलेगा लाभ, वहीँ इन्हें रहना होगा सतर्क… जानें अन्य का हाल
X
By NPG News

रायपुर 18 जुलाई 2021। आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष गुप्त नवरात्रि के नवमी के दिन सूर्योदय के समय स्वाति‍ नक्षत्र व चन्द्रमा शुक्र की राशि तुला में है। शनि प्रधान कुम्भ राशि में इस समय गुरु है, वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में वक्री है। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज तुला व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मकर व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कर्क व तुला के जातक सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

मेष राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन काम की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृषभ राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में छोटी-छोटी अड़चनें आ सकती हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक तथा मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। परिवार का वातावरण आनंदमय रहेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बहस हो सकती है। जीवनसाथी की समझने का प्रयास करें। खाने-पीने का ध्यान रखें।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप ज्यादा लाभ के चक्कर में कई काम हाथ से निकाल देंगे क्योंकि आज आपका मन इधर-उधर भटकेगा, जिसके कारण आपको हानि होगी। यदि आज आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप नौकरी में टीम वर्क के जरिए ही किसी कठिन समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे और आपके सहयोगी भी आपके सहयोग के लिए आगे आएंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए माध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें गिरावट देखने को मिल रही है। आज आपके पेट में दर्द व थकान आदि के कारण आपको किसी रोग का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। संतान की पढ़ाई में आ रहीं धन संबंधित समस्या आज सुधर जाएगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिसका भविष्य में आप भरपूर लाभ उठाएंगे।

सिंह राशि
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कोई खास काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। समाज के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। साथ ही आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित भी होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे।

कन्या राशि
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई सहपाठी आपसे अपनी बात शेयर कर सकता है। आपको सबकी मदद करके चलना चाहिए। आगे आपको भी मदद की जरूरत पड़ सकती है। इस राशि के छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप अपने कठिन विषय पर शिक्षकों से चर्चा कर सकते हैं। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए।

तुला राशि
आपका दिन शानदार रहेगा। बेस्ट फ्रेंड से फोन पर आपकी लंबी बातचीत होगी। इस राशि की महिलाओं को कोई खास खबर मिल सकती है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर रहेगा। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का पेंडिंग काम पूरा हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। कामकाज में आपको सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। अगर आप किसी धार्मिक संस्थान से जुड़े हैं, तो आपको लाभ होगा। दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आप किसी नये काम के बारे में सोच सकते हैं। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आपको पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सभी रूके हुए काम पूरे होंगे।

धनु राशि
आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आप किसी काम के लिए नई योजना बनायेंगे। आपके आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। किसी तरह के व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। साथ ही अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको गलतफहमी से भी बचना चाहिए।

मकर राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ हो सकता है। साथ ही पड़ोसियों के बीच आपके किसी पुराने कार्य के लेकर तारीफ हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। आप किसी नए काम के लिए प्लानिंग भी कर सकते हैं। कुछ नए कॉन्टेक्ट्स आपकी लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। साथ ही वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

कुंभ राशि
आपका दिन बढ़िया रहेगा। धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। कुछ लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिल सकती है। रिश्तों में विश्वास बना रहेगा। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से मिला प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ा सकता है। आपकी संतान को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। लेखकों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। धन लाभ के भी अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि
आपका दिन उत्तम रहेगा। आप किसी काम में बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। करियर के लिए दिन मील का पत्थर साबित होगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। साथ ही हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपके काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा योगदान रहेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे।

Next Story