Begin typing your search above and press return to search.

चुनाव ड्यूटी पर तैनात जवान ने पहले की फोन पर बात फिर खुद को मार ली गोली, हुई मौत…. पुलिस जाँच में जुटी

चुनाव ड्यूटी पर तैनात जवान ने पहले की फोन पर बात फिर खुद को मार ली गोली, हुई मौत…. पुलिस जाँच में जुटी
X
By NPG News

अंतागढ़ 3 फरवरी 2020। पोलिंग बूथ में तैनात एसएसबी के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान का नाम जय कुमार नेताम है और कोंडागांव के फरसगांव का रहने वाला था। घटना आज दोपहर के दो से तीन बजे के बीच की है। जवान की ड्यूटी नवागांव पोलिंग बूथ पर लगायी गयी थी, इस दौरान जवान ने इंसास रायफल से खुद के सिर पर गोली मार ली।

घटना के बाद गंभीर अवस्था में जवान को उपचार के लिये अंतागढ़ लाया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गयी। हालांकि जवान ने ये आत्महत्या क्यों की इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। जवान के शव के पास मिले मोबाईल फोन और रायफल को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ये अनुमान भी लगा रही है कि जवान ने आत्महत्या से पहले फोन पर बात की होगी, फिर ये कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक जवान के घर वालो को दे दी है और इस मामले में जांच कर रही है।

Next Story