Begin typing your search above and press return to search.

आस्ट्रेलिया दर्शक की शर्मनाक करतूत, टीम इंडिया के खिलाड़ी सिराज और सुंदर को दी गई गंदी गाली

आस्ट्रेलिया दर्शक की शर्मनाक करतूत, टीम इंडिया के खिलाड़ी सिराज और सुंदर को दी गई गंदी गाली
X
By NPG News

नईदिल्ली 15 जनवरी 2021. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में शुरू हो चुके चौथे टेस्ट मैच में भी नस्लीय टिप्पणी का मामला सामने आया है। सिडनी में मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह पर हुई नस्लभेदी टिप्पणी के मामले की जांच अभी जारी है। लेकिन सिडनी जैसा ही मामला ब्रिस्बेन में भी सामने आया है। इस बार फिर से गाबा के कुछ ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने मोहम्मद सिराज को ही निशाने पर लिया। यही नहीं उनके अलावा डेब्यू कर रहे वाशिंगटन सुंदर पर भी टिप्पणियां की गई।
अगली स्लाइड देखें

गौरतलब है कि आज से ब्रिसबेन में सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच शुरू हुआ है. इस मैच के दौरान बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर को दर्शकों ने काफी अपशब्द कहा, यह जानकारी आस्ट्रेलियाई मीडिया The Sydney Morning Herald के हवाले से आ रही है. इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था और मैच भी रोकना पड़ गया था। सिराज ने अंपायर ने इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद छह दर्शकों के ग्रुप को पुलिस ने स्टेडियम से बाहर कर दिया था। ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर भी सिराज और वॉशिंगटन सुंदर के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।

गौरतलब है कि तीसरे टेस्ट के दौरान सिडनी ग्राउंड में भारतीय खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणी करने का मामला सामने आया था. उस टेस्ट में भी मोहम्मद सिराज को दर्शकों ने काफी अपशब्द कहा और उन्हें ब्राउन डॉग और बिग मंकी कहा था. बुमराह को भी अपशब्द झेलना पड़ा था जिसकी वजह से मैच कुछ देर के लिए रोका भी गया था.

Next Story