Begin typing your search above and press return to search.

मेष, सिंह सहित इन छह राशि वालों की योजनाएं होंगी सफल, वहीँ इन राशि के जातकों के ऊपर होगा काम का बोझ अधिक… जानिए बाकियों का हाल

मेष, सिंह सहित इन छह राशि वालों की योजनाएं होंगी सफल, वहीँ इन राशि के जातकों के ऊपर होगा काम का बोझ अधिक… जानिए बाकियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 5 फरवरी 2021। शनिवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी और दशमी तिथि का योग बन रहा है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र शाम 6 बजे तक रहेगा। इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शनिवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष

आज काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। कारोबार में आपको फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। कुछ निजी परेशानियों में आप उलझ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। विवाह में आ रही दिक्कत दूर होगी।

वृष
आज आपका सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिल सकता है। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक समस्यायें खत्म होंगी।आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। इससे आपको फायदा भी जरूर होगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे हो सकते हैं। नए व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न हो सकते हैं।

मिथुन
आपके जीवन साथी आज आपको कोई शुभ समाचार सुनाइएंगे, जिससे उनकी उन्नति होगी और उससे आपका मन भी प्रसन्न होगा। यदि आपकी संपत्ति का कोई विवाद चल रहा है, तो वह किसी परिचित के माध्यम से सुलझता हुआ दिख रहा है। आज का दिन आपके लिए काफी सकारात्मक रहेगा। कलात्मक और रचनात्मक कामों को पूरा करने में आज आप अपना पूरा दिन बिता सकते हैं। आज के दिन आप वही कार्य करेंगे, जो आपको सबसे ज्यादा प्रिय हो और आप रिलैक्स नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके सीनियर आपको सहयोग देंगे और नए प्रोजेक्ट्स को बेहतर बनाने के लिए भी आपके दिमाग में आज कुछ आइडिया आएंगे। इससे आप अपने कार्य क्षेत्र में उन्नति करोगे और अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाओगे।

कर्क
आज ऑफिस में आपके विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके सहयोगी भी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। शाम के समय आज आप किसी शादी विवाह में जा सकते हैं। दिन आपके लिए सृजनात्मक रहेगा, जो काम आज आप करेंगे, उसका फल आप को कुछ ही समय मिल जाएगा। आपके जो कार्य बहुत समय से अधूरे हैं, आज वह निपट जाएंगे और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी कर सकते हैं। आज आपको नए अनुबंध प्राप्त होने के योग भी बन रहे हैं।

सिंह
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आप दोनों के बीच नजदीकियां बढेंगी। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। लंबे समय से रूके हुए काम पूरें होंगे।

कन्या
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। करियर में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। आपके साथ सब अच्छा होगा आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे।सीनियर्स आपके काम से खुश हो सकते हैं। आपके सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है।

तुला
आज आपको तनाव से मुक्ति मिल सकती है, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। रोजगार पाने में लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। परिवार वालों के साथ आप खुशियों के पल बिता सकते हैं। प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। इस राशि के विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रूचि बढ़ सकती है। आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी।

वृश्चिक
आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। कारोबार में कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। किसी महिला मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। आपके मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु
आज किस्मत का सहयोग मिलेगा। आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे। उन्हें पढ़ाई-लिखाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खुद को फिट रखने के लिए आपको व्यायाम करना चाहिए।जीवनसाथी आपकी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे।

मकर
आज कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।किसी काम में ज्यादा मेहनत और समय लग सकता है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए, बेहतर रहेगा। आज बच्चे पार्क में खेलने जा सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। परिवार वालों का सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। करोबार में आ रही परेशानिया खत्म होंगी। आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आप धार्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं। घर पर अचानक मेहमान आ सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरा हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

मीन
आज भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपकी मेहनत रंग लायेगी। कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। आपको अचानक धन लाभ होगा। कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। बच्चें अपने दोस्तों के साथ मिलकर पढ़ाई करेंगे , उन्हें सफलता भी मिलेगी।

Next Story