Begin typing your search above and press return to search.

सर्व शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री से रखी मांग…. मई-जून में हो ट्रांसफर , शिक्षकों के लिए ट्राइबल टू एजुकेशन ट्रांसफर का भी हो प्रावधान

सर्व शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री से रखी मांग…. मई-जून में हो ट्रांसफर , शिक्षकों के लिए ट्राइबल टू एजुकेशन ट्रांसफर का भी हो प्रावधान
X
By NPG News

रायपुर 9 मार्च 2021। शिक्षकों के संघ “सर्व शिक्षक संघ” ने मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर साथी कर्मचारियों के स्थानांतरण के लिए मई-जून में प्रक्रिया शुरू करने का निवेदन किया है और कहा है कि पिछले साल कोरोना के प्रकोप के चलते हजारों कर्मचारी ट्रांसफर का लाभ पाने से वंचित हो गए थे इसलिए इस बार मई-जून में ही स्थानांतरण की प्रक्रिया पूर्ण की जाए ताकि हजारों कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके और वह अपने परिजनों के समीप पहुंच सके साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग में सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए संघ ने मांग रखी है कि उनके लिए ट्राइबल से एजुकेशन में ट्रांसफर का प्रावधान बनाया जाए, फिलहाल संवर्ग अलग होने के कारण शिक्षकों का ट्राइबल टू एजुकेशन या एजुकेशन टू ट्राइबल ट्रांसफर नहीं हो पाता है और ऐसे में इसकी चाह रखने वाले शिक्षक चाहकर भी अपने परिजनों के समीप नहीं पहुंच पाते हैं उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अब सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे ने ज्ञापन के जरिए इसके लिए भी प्रावधान करने की मांग रखी है ।

Next Story