रिश्ते की ऐसी-तैसी : मौसा बनकर प्रेमी पहुंच गया प्रेमिका के ससुराल, चार दिन तक खूब कराया खातिरदारी…..भेद खुला तो ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पीटा….उधर सगी चाची को लेकर भाग गया भतीजा

गोड्डा 22 अगस्त 2021। झारखंड के गोड्डा के मेहरमा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। प्रेमी को खुद को मौसा बताकर अपनी प्रेमिका के ससुराल पहुंच गया। हद तो तब हो गयी जब मौसा बने प्रेमी अपनी प्रेमिका के ससुराल में चार दिन तक रूक गया और जमकर खातिरदारी भी करायी। पहली बार तो रिश्तेदारों को मालूम नहीं पड़ा, लेकिन दूसरी बार मौसा बने प्रेमी को लोगों ने धर लिया और खंभे से बांधकर जमकर कुटाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले भी कर दिया।
दरअसल बिलार के बांका जिला स्थित पुनसिया, रजौन की रहने वाली आशा कुमारी की शादी कुंदन कुमार नाम के युवक से हुई थी। शादी के चार महीने बाद कुंदन नौकरी करने दिल्ली चला गया। इसी बीच मौका देखकर आशा ने अपने प्रेमी को ससुराल बुलवा लिया। ससुराल में लोगों आशा ने उसे अपना मौसा बताया और कुछ दिन ससुराल में ही रहने की बात कही।
ससुराल वालों ने भी बहू की बात को सच मानकर मौसा बने प्रेमी का घर पर रहने की व्यवस्था की। इस दौरान ससुराल में “समधी” बने बहू के प्रेमी के जमकर खातिरदारी की। इसी बीच पर ससुराल वालों ने जब उस युवक से बातचीत की और परिवार सब के मुद्दे पर जानकारी ली, तो वो इधर-उधर की बातें कहकर बहकाता रहा। ससुरालवालों को शक तो हुआ, लेकिन वो कुछ बोल नहीं सके।
इसी दौरान एक दिन वो चुपके से वहां से भाग गया। हालांकि दूसरी बार वो फिर से अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आ पहुंचा। जिसके बाद युवक से पूछताछ शुरू हुई तो उसने भेद खोल दिया। उसने बताया कि वो मौसा नहीं बल्कि आशा की प्रेमी है, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और फिर खंभे से बांध दिया और तबीयत से पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
चाची को लेकर भाग गया भतीचा, चाची है 3 बच्चों की मां
मेहरामा प्रखंड अंतर्गत बाजितपुर गांव में चाची व भतीजा के अपवित्र प्रेम हो गया। गांव के करीब 25 वर्षीय युवक चंदन कुमार का 35 वर्षीय अपनी सगी चाची (तीन बच्चे की मां) के साथ कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी क्रम में बीते करीब एक सप्ताह पूर्व दोनों घर से फरार हो गए। महिला के पति ने स्थानीय थाना में आवेदन सौंपकर भतीजे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों को जमालपुर में छिपे होने की जानकारी मिली।समझा-बुझाकर वापस लाया गया। वहीं महिला अपने पति को छोड़ भतीजे से शादी करने पर अड़ गई। कहा कि दोनों के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इधर इतना कुछ होने के बावजूद महिला को उसका पति रखने के लिए तैयार था।इधर पारिवारिक दबाव के कारण चंदन शादी करने से इंकार कर दिया। कहा कि चाची के साथ उसका कोई गलत संबंध नहीं है। इतना सुनते ही युवक की कथित प्रेमिका चाची आग बबूला हो गई। पहले तो उन्होंने कथित प्रेमी (भतीजे) को काफी खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद मामला उल्टा पड़ते देख महिला ने चंदन के खिलाफ शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर यौन शोषण करने व भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दी। थाना प्रभारी पल्लवी कुजूर ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस इस मामले में अब आगे की कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों से दिशा निर्देश ले रही है।
