Begin typing your search above and press return to search.

विधायकों का दिल्ली जाने का सिलसिला जारी, निगम, मंडलों के अध्यक्ष भी अब जा रहे, चार विधायक रवाना, कुछ शाम को जाएंगे, विस उपाध्यक्ष भी शाम की फ्लाइट से जाएंगे दिल्ली

विधायकों का दिल्ली जाने का सिलसिला जारी, निगम, मंडलों के अध्यक्ष भी अब जा रहे, चार विधायक रवाना, कुछ शाम को जाएंगे, विस उपाध्यक्ष भी शाम की फ्लाइट से जाएंगे दिल्ली
X
By NPG News

रायपुर, 2 अक्टूबर 2021। लगता है दिल्ली में होगी अब छत्तीसगढ़ की सियासत। सत्ताधारी पार्टी के विधायक लगातार दिल्ली रवाना हो रहे हैं। आज सुबह भी चार विधायक दिल्ली गए हैं। आलाकमान पर प्रेशर बनाने अब निगम-मंडलों के अध्यक्ष भी दिल्ली जा रहे हैं।

जो चार विधायक आज सुबह की फ्लाइट से दिल्ली गए, उनमें विधायक कुंवर निषाद, विनय भगत, ममता चंद्रकार और लक्ष्मी ध्रुव शामिल हैं। चिंतामणि महाराज को को भी आज दिल्ली जाना था। लेकिन, उनका प्रोग्राम बदल गय है।
खास बात यह है कि विधायकों के साथ-साथ अब निगम-मंडलों के अध्यक्ष भी दिल्ली जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक आज दिल्ली रवाना हो गई। वहीं, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार शाम को जाएंगे दिल्ली। पता चला है, विधायक रेखचंद जैन, चक्रधर सिदार और अनूप नाग शाम 4ः30 बजे जाएंगे दिल्ली रवाना होंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी शाम 7ः30 बजे की फ्लाइट से दिल्ली निकलेंगे।

विधायकों की एक बार फिर से दिल्ली दौड़ से सूबे की सियासत गर्म हो गई है। पिछले चार दिनों में करीब 30 कांग्रेस विधायकों ने दिल्ली पहुंचकर डेरा डाल दिया। कांग्रेस के ये विधायक दिल्ली क्यों जा रहे हैं, सबके बयान अलग-अलग हैं। कोई कहता है कि आलाकमान से मिलने जा रहे हैं, तो कोई कहता है निजी काम से आए हैं और कोई दिल्ली घूमने पहुंचा है। लेकिन एक साथ थोक में कांग्रेस के विधायकों का दिल्ली जाना सामान्य नहीं है, ये सबको पता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद कह चुके हैं कि विधायकों का अपने हाईकमान से मिलना गलत नहीं है और आज पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने भी इस पर उठ रहे सवालों को ये कहकर खत्म किया कि विधायकों का आलाकमान से मिलना कोई गुनाह नहीं है।

Next Story