
नईदिल्ली 2 अक्टूबर 2021. भारत के पड़ोसी देश नेपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट प्लास्टिक की बोतल में फंस गया। दो महीने तक उस शख्स ने उसे नहीं निकाला, जिस वजह से वहां पर सड़न होने लगी। इसके बाद वो डॉक्टरों के पास पहुंचा, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। आइए जानते हैं पूरी कहानी.
दरअसल ये मामला नेपाल का है, दरअसल, प्राइवेट पार्ट प्लास्टिक में दो महीने तक फंसा रह गया था. इस वजह से खून का फ्लो अंग में नहीं हो पा रहा था. शख्स मानसिक रोगी बताया जा रहा है. उसने डॉक्टर को बताया कि पहले भी वो प्लास्टिक की बोतल में अपना प्राइवेट पार्ट डालता रहता था. लेकिन इस बार बोतल में उसका पार्ट फंस गया था. दो महीने तक उसने इस बात को सबसे छिपाकर रखा. लेकिन जब दर्द बढ़ गया, तब मज़बूरी में उसे डॉक्टर के पास जाना पड़ा.
डॉक्टर्स ये अजीबोगरीब केस देखकर हैरान रह गए. जांच के बाद पता चला कि शख्स के प्राइवेट पार्ट में खून का फ्लो ठीक से नहीं हो रहा था जिस वजह से वो सड़ने लगा था. डॉक्टरों ने मेडिकल कटिंग उपकरण से प्राइवेट पार्ट को बोतल से अलग करने की कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं हुए. इसके बाद उन्हें केबल वायर कटर की मदद लेनी पड़ी. डॉक्टर्स ने शख्स का इलाज शुरू किया.
लेकिन प्रारंभिक इलाज के बाद वो दोबारा फॉलोअप के लिए नहीं आया. शख्स मानसिक रोगी बताया जा रहा है. रिपोर्ट की माने तो उसने डॉक्टर को बताया है कि वो अक्सर प्लास्टिक की बोतल के साथ एक्सपेरिमेंट करता रहता था, लेकिन इस बार वो मुसीबत में फंस गया. हालांकि, डॉक्टर्स ने उसकी जान बचा ली.
नेपाल के इस केस में शख्स की उम्र 45 साल बताई गई. वो डिप्रेशन से गुजर रहा था. वो पहले भी सेक्सयुअल प्लेजर के लिए प्राइवेट पार्ट को बोतल में घुसाता रहता था. इस बार जब उसने ऐसा किया तो प्राइवेट पार्ट बोतल में ही फंस गया. शर्म से उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी. दो महीने के अंदर उसके अंग से बदबू आने लगी.
