Begin typing your search above and press return to search.

शर्मनाक: पापा नहीं बोलने पर मासूम को दी दिल दहला देने वाली सजा…. पुलिसकर्मी ने जल्ती सिगरेट से बच्ची को दागा, बर्खास्त हुआ हैवानियत करने वाला जवान, करतूर सुनेंगे तो हो जाएंगे आपके रोंगटे खड़े…

शर्मनाक: पापा नहीं बोलने पर मासूम को दी दिल दहला देने वाली सजा…. पुलिसकर्मी ने जल्ती सिगरेट से बच्ची को दागा, बर्खास्त हुआ हैवानियत करने वाला जवान, करतूर सुनेंगे तो हो जाएंगे आपके रोंगटे खड़े…
X
By NPG News

बलोद 31 अक्टूबर 2020। नशे में हैवान बना जवान बर्खास्त कर दिया गया है। अविनाश नाम के इस वैसी दरिंदे की करतूत जब सामने आयी थी तो लोगों के रौंगटे खड़े हो गये थे। इस पुलिसकर्मी ने पीड़िता की मां को उधार दिये पैसे लेने के लिये डेढ़ साल की बच्ची के शरीर को 50 बार से ज्यादा सिगरेट से दाग कर जख्मी कर दिया। इस मासूम का गुनाह बस इतना था कि उसकी मां ने उस पुलिसकर्मी से कुछ पैसे उधार लिये थे जो वो लौटा नही पायी थी। इसकी एवज में बच्ची को पापा बोलवाने की जिद पुलिसकर्मी करने लगा।
घटना बालोद के सिवनी की है। आरोपी जवान का नाम अविनाश राय है और रक्षित केंद्र दुर्ग में पदस्थ है। पीड़िता की मां ने पुलिस में आरोपी आरक्षक के खिलाफ शिकायत में बताया है कि आरोपी जब बालोद के रक्षित केंद्र में पदस्थ था, उस दौरान वो उसके घर में किराए पर रहता था। महिला ने आरोपी आरक्षक से कुछ रूपए उधार लिये थे। इसी पैसों की वसूली के लिये 24 अक्टूबर को आरोपी जवान बालोद आया था और उनके घर पर ठहरा हुआ था। 29 अक्टूबर को शराब के नशे में वो महिला के घर पर आया और उससे उधारी की रकम मांगने लगा। काफी देर तक विवाद होने के बाद जब पैसे नहीं मिले तो उसने उसकी डेढ़ साल की मासूम बच्ची को उठाकर एक कमरे में ले गया। यहां पर आरोपी ने बच्ची को खुद को पापा कहने को कहा। जब बच्ची रोने लगी तो वो अपने पास रखे सिगरेट से उसके शरीर पर चोट पहुंचाने लगा।
बच्ची की चिख सूनकर इधर बच्ची की मां दरवाजा खटखटाती रही पर निर्दयी जवान ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर बाद जब शराबी जवान ने दरवाजा खोला तो बच्ची के शरीर में सिगरेट के कई जख्म दिखे और बच्ची काफी चिखने और रोने लगी, जिसे पीड़िता की मां ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी जवान घटना के बाद मौके से भाग निकला था, जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करायी है।
मासूम बच्ची के शरीर में लगभग 50 से ज्यादा सिगरेट के जलाने के जख्म पाये गये है। पुलिस में शिकायत के बाद जैसे ही ये मामला डीजीपी डीएम अवस्थी तक पहुंचा तो उन्होंने आरोपी जवान को तत्काल प्रभाव बर्खास्त कर दिया है। साथ ही आरोपी जवान को गिरफ्तार करने के निर्देश भी दिये है।
वहीं पता चला हैं कि पीड़ित बच्ची की मां लक्ष्मी नांद्रे एक लोक गायिका है और पति नागपुर में जाॅब करता है। बालोद में लक्ष्मी अपनी बच्ची के साथ रहती है।

Next Story