Begin typing your search above and press return to search.

राजधानी पुलिस ने ऑनलाइन साइट से चाकू मंगाने वालों के खिलाफ़ कसा शिकंजा…340 लोगों से किया चाकू जब्त, 69 नाबालिक बच्चों को समझाइस के बाद छोड़ा

राजधानी पुलिस ने ऑनलाइन साइट से चाकू मंगाने वालों के खिलाफ़ कसा शिकंजा…340 लोगों से किया चाकू जब्त, 69 नाबालिक बच्चों को समझाइस के बाद छोड़ा
X
By NPG News

रायपुर 29 मई 2021। रायपुर में लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं के खिलाफ राजधानी पुलिस ने मुहिम छेड़ रखी है। इसके तहत ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है जो ऑनलाइन साइट के माध्यम से चाकू मंगाकर अपराध करते है। पुलिस ऐसे लोगों की जानकारी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से मंगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में 340 लोगों ने 2018-19 में फ्लिपकार्ट के माध्यम से ऑनलाईन शॉपिंग कंपनी से आर्डर कर चाकू मंगाये थे। जिसकी जानकारी पुलिस को मिलने के बाद एसएसपी अजय यादव ने एडिशनल एसपी लखन पटले को जांच के आदेश दिए।
एडिश्नल एसपी ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए सभी थाना प्रभारियों और सूची में शामिल लोगों को थाना बुलाकर उनसे पूछताछ की गई। इस दौरान अलग अलग थानों द्वारा कुल 133 नग चाकू जमा कराये गये है, जिनमें 69 नाबालिक बच्चों द्वारा भी चाकू मंगाये गये है उनसे चाकू जमा कराकर ऐसे बच्चों के परिजनों को थाना बुलाकर समझाईश दी गई। साथ ही इस अभियान के दौरान कुछ लोगों ने डर कर चाकू को तालाब व अन्य स्थानों पर फेंक दिया था।
पुलिस ने सूची में शामिल लगभग 50 अन्य लोगों से संपर्क किया गया है। जो लाॅक डाउन होने के कारण रायपुर से बाहर चले गये थे। वह भी कुछ दिनों बाद रायपुर आकर चाकू जमा कराने की बात कही है। वहीँ सूची में नामित कुछ लोगों के मोबाईल नंबर बंद बता रहे है उनके संबंध में भी तकनीकी विश्लेषण कर उनसे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस संबंध में रायपुर ASP लखन पटले ने जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस द्वारा लगातार ऑनलाईन शाॅपिंग साईट्स कंपनी और चाकू मंगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। हम आम लोगों से भी अपील करते हैं कि, वो चाकू या फिर अन्य हथियार ऑनलाईन साईट्स से न मंगाये तथा चाकूबाजों के संबंध में पुलिस को जानकारी दें, जिससे चाकूबाजी की घटनाओं पर पूर्ण रूप से काबू पाया जा सकें।

Next Story