Begin typing your search above and press return to search.

राजधानी में डकैती की योजना फेलः पेट्रोल पंप के मैनेजर के घर घुसे थे आरोपी…. क्लोरोफार्म समेत 8 डकैत पकड़ाए… हथियार भी बरामद

राजधानी में डकैती की योजना फेलः पेट्रोल पंप के मैनेजर के घर घुसे थे आरोपी…. क्लोरोफार्म समेत 8 डकैत पकड़ाए… हथियार भी बरामद
X
By NPG News

रायपुर 22 जुलाई 2021। राजधानी में दिन दहाड़े बड़ी डकैती को अंजाम देने आये आठ लोगों को पुलिस ने गिरफतार किया है। सभी आरोपी धारदार हथियार लेकर पेट्रोल पंप मैनेजर के घर में डकैती करने पहुंचे थे, लेकिन मैनेजर की पत्नी की हिम्मत के आगे डकैत हार गये और वहां से भागने लगे। इस दौरान मोहल्ले वालों ने काॅलौनी वालो ने पकड़ा है। अब से कुछ देर बाद इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस के द्वारा किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक खम्हारडीह थाना के गीताजंली नगर, काशी अर्पाटमेंट के मकान नंबर 605 की है। बुधवार की दोपहर पीड़िता अंजली कुमार अपनी घर पर अकेली थी। इस दौरान दो आरोपी घर के अंदर घुसने लगे। तभी महिला ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों में एक ने चाकू निकालकर धमकाने लगा। ये देख महिला ने आरोपियों का विरोध किया तो हाथ मेें रखा चाकू आरोपी के पास से जमीन पर गिर गया। इसके बाद महिला ने जोर जोर से सोर मचाना शुरू किया। सोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान अंदर घुसे दोनों आरोपी भागने लगे, जिन्हें लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पूछताछ के बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों का भी नाम बताया। पुलिस ने इस योजना में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इस योजना में शामिल अन्य छह को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों में मुख्य आरोपी अमित निराला, दिनेश कुमार वर्मा, राम बाबू वर्मा, विशाल वर्मा, बाबू वर्मा सहित आठ लोग शामिल है। आरापियों के पास से पुलिस ने हथौड़ी, टेप, पेंचिस, पेचकस, क्लोरोफार्म, चाकू सहित मोबाइल जब्त किया है। आरोपी अमित निराला, फ्यूल कंपनी के अफसर विकास का पुराना परिचित रहा है। वो भी विकास के साथ काम करता था, लेकिन नौकरी जाने के बाद से ही डकैती का षड्यंत्र रचा था। अपने साथियों के साथ एक हफ्ते तक विकास के घर की रेकी भी की थी। आरोपी के पास से एक डायरी भी पुलिस को मिली है। डायरी में कई बड़े कारोबारियों के नाम और उनके पते दर्शाए गए है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

Next Story