Begin typing your search above and press return to search.

लॉकडाउन में फोन कर शख्स ने मांगे समोसे तो डीएम ने करवा दिया कुछ ऐसा काम…

लॉकडाउन में फोन कर शख्स ने मांगे समोसे तो डीएम ने करवा दिया कुछ ऐसा काम…
X
By NPG News

रामपुर 30 मार्च 2020 लॉकडाउन के दौरान लोगों को किसी तरह की दिक्कत ना हो, उनकी शिकायतों के लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाए हैं। कंट्रोल रूम में 10 से ज्यादा लाइनों के जरिए लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। मगर कुछ लोग कंट्रोल रूम की सेवाओं का माखौल उड़ाने में लगे हैं। लोग यहां पर फोन कर पिज्जा, समोसा और यहां तक की डिस्प्रिन की गोली मंगवाने का ऑर्डर कर रहे हैं। जिससे कंट्रोल रूम संचालकों के साथ ही अफसरों की भी मुश्किल बढ़ रही है। चेतावनी के बाद भी कोई सुधार ना होने पर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।

कंट्रोल रूम में चार समोसे ऑर्डर करने वाले एक युवक को पूछताछ के बाद उसके घर के पास नाली साफ कराने पर लगाया गया। बाद में अफसरों ने उसे सख्त चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। इसके अलावा पिज्जा ऑर्डर करने वाले युवक की पहचान करते हुए उससे नाली साफ कराई गई। प्रशासन की ओर से जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर पर टिक टॉक का मजाकिया वीडियो भेजने वाले युवक की भी पहचान की गई है। उससे भी सफाई कराई गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से खलबली मच गई है।

Next Story