Begin typing your search above and press return to search.

इन राशि वालों को मिलेगा मेहनत का फल, नौकरी-व्यापार में तरक्की के संकेत… वहीं ये लोग वाणी पर रखें संयम

इन राशि वालों को मिलेगा मेहनत का फल, नौकरी-व्यापार में तरक्की के संकेत… वहीं ये लोग वाणी पर रखें संयम
X
By NPG News

रायपुर 18 जून 2021. शुक्रवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र शाम 6 बजे तक रहेगा। शुक्रवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से शुभ नाम का योग बन रहा है। गुरुवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर सिंह से कन्या में आ चुका है। चंद्रमा का राशि परिवर्तन का असर सभी पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। यदि आज आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमे आज आपको मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो वह लंबे समय के लिए टाल सकता है और आज आप अपने रुके हुए कार्यों को अपने आलस्य की वजह से छोड सकते हैं, लेकिन उनको पूरा करना आवश्यक है। पारिवारिक सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे वह आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। माता जी के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें।

वृष राशि

आज का दिन आपको बिना बात की चिंता सता सकती है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिससे आप परिवार के सदस्यों के लिए छोटी सी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। संतान से आज आपका कोई वाद विवाद हो सकता है, लेकिन सावधान रहें। यदि आपकी गलती हो, तो उसे माने। सायंकाल के समय आज आपके घर में किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे।

मिथुन राशि
आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। लेकिन आप अपनी शादी में आ रही रूकावटो को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

कर्क राशि
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिल सकता है। आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ भी सकती है, हर कोई आपकी बातों से प्रभावित हो सकता है। आप धार्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं, साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं।

सिंह राशि
किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा। आपको प्रसिद्धि मिलेगी। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी।

कन्या राशि
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद हो सकता है। महिलाएं शॉपिंग पर जा सकती है। घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। आपको किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति हो सकती है।

तुला राशि
आपका दिन उत्तम रहेगा। जो लोग मेडिकल के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की प्रशंसा हो सकती है। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिल सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बिता सकते हैं। अचानक कहीं बाहर जाने के योग बन रहे हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि
आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं जिससे वह आपसे खुश हो जायेंगे। आपको आपने बड़े भाई बहन का पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए दिन अनुकूल रहेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल है, आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं जो आपको भविष्य में बहुत काम आयेग। आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों की चिंता भी आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद भी मिल सकती है। इस राशि वाले छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपके कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, जिससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। जितनी मेहनत आप करेंगे उतना ही अच्छा फल आपको मिलेगा। करोबार में आ रही सभी परेशानियों का अंत होगा।

मकर राशि
आपका कोई भी काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव की स्थिति में आ सकते हैं, लेकिन किसी भरोसेमंद मित्र से यह बातें शेयर कर के आपको राहत महसूस होगी। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिये अच्छा रहेगा। आपको किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।

कुंभ राशि
पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन सकता है। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे। कुछ लोग आपसे घर पर मिलने आ सकते हैं बहार का खाने से बचें पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पढ़ सकता है।

मीन राशि
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिल सकती है। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरु करना चाहती हैं, तो दिन अच्छा रहेगा।

Next Story