Begin typing your search above and press return to search.

वृष व मकर सहित इन राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, वहीँ इन राशि को जॉब में मिलेगी सफलता…

वृष व मकर सहित इन राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, वहीँ इन राशि को जॉब में मिलेगी सफलता…
X
By NPG News

रायपुर 27 जून 2021. रविवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन श्रवण नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को श्रवण नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। चंद्रोदय रात 9.50 के बाद होगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में आपको कुछ नये अधिकार दिए जा सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप अपने दैनिक व्यापार मे मेहनत के बाद पिछले दिनों के नुकसान की भरपाई करने में कामयाब रहेंगे, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। यदि आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर जाए। आपको भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचना होगा।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए निराशाजनक सकता है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमे थोड़ा विलंब होगा, जिसमें आपको निराशा हो सकती है। व्यापार में काम धंधा ज्यादा बेहतर नहीं होगा, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्चे आसानी से निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी संपत्ति के विवाद को निपटाने की सोच रहे है, तो उसमें आपके हाथ निराशा लग सकती है। घर परिवार के जनों के साथ बहसबाजी में नहीं उलझना है, लेकिन वह कोई राय दे तो उसको सुन ले और वह उपयोगी सिद्ध होगी।

मिथुन राशि
दिन उत्तम रहने वाला है। आप योजना बनायेंगे और उसे लागू भी करेंगे। आप नौकरी से जुड़े किसी भी काम में कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। लम्बे समय से चल रही किसी कन्फ्यूजन के खत्म होने की भी संभावना बन रही है। थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। इस राशि के जो लोग सूचना प्रसारण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें किसी बड़ी संस्था में काम करने का अवसर मिल सकता है। तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।

कर्क राशि
दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आपको जिस अवसर की पिछले कई दिनों से तलाश थी वो किसी करीबी की मदद से आपको मिल जायेगी। बिजनेस से संबंधित किसी बड़ी मीटिंग में शामिल होने से पहले अच्छी तरह प्रोजेक्ट को समझ लें और प्रीपेयर होकर जायें। बॉस को आपसे काफी उम्मीदें रहेंगी। डील क्लीयर हो जायेगी। पदोन्नती का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। आपके दाम्पत्य जीवन में थोडी नोक- झोंक बनी रहेगी, लेकिन साथ समय बिताने से रिश्ते में मधुरता आयेंगी।

सिंह राशि
दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको मिलने वाले ज्यादातर समाचार फेवर में रहेंगे। ऑफिस में सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए आप अपनी वाणी पर संयम बना के सखें। फिजूल की बातों से बचने की कोशिश करें, आवश्यकता पड़ने पर ही बोलें। आप किसी चीज को लेकर काफी परेशान रह सकते हैं इसलिए अपने जीवनसाथी से बातें शेयर करें। आय के साधन प्राप्त होंगे।

कन्या राशि
किस्मत आपके साथ रहेगी। कार्यक्षेत्र में रूका हुआ सभी काम बहुत ही आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर से बातचीत करने से सहयोग प्राप्त होगा साथ ही चल रही परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी। विरोधी पक्ष आपके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जायेंगे। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। लेकिन माता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। मानसिक तनाव दूर होगा।

तुला राशि
दिन शानदार रहने वाला है। परिवार वालों के साथ समय अधिक बीतेगा आप अपने माता पिता से किसी विषय पर कोई राय भी ले सकते है। आप किसी नये काम को शुरु करते हैं तो आर्थिक लाभ की सम्भावना बन रही है। आपका कोई खास मित्र आपको बहुत ज्यादा प्रोत्साहित करेंगा, इसके साथ ही आपका साथ भी देगा। परिवार में चल रही किसी पुरानी समस्याओं का सोल्यूशन मिल जायेगा। आपकी बनाई हुई योजनाएं सफल रहेंगी।

वृश्चिक राशि
दिन अनुकूल रहने वाला है। अगर आप कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या सम्मान के बहुत नजदीक हैं तो आपको अपनी मेहनत में थोड़ा इजाफा करने की जरूरत है। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिलेगा। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इस राशि के छात्र शांत होकर विचार करें, आपको पढ़ाई पर कॉन्सन्ट्रेट करने की जरूरत है। आपको अपने सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। शाम को दोस्तों के साथ समय बितायेंगे। पारिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। बच्चों का समय दादा दादी के साथ बितेगा।

धनु राशि
दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। इस राशि के जो लोग वकील हैं उन्हें किसी पुराने केस पर जीत हासिल हो सकती है। आपको लेन-देन के मामलो में दूरी बनाये रखनी चाहिए। सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहें, सर्दी-जुकाम होने की संभावना है। खर्चा भी अधिक हो सकता है। वाणी में सौम्‍यता तो रहेगी, लेकिन चिड़चिड़ापन भी रहेगा। ऑफिस के किसी नये प्रोजेक्ट को पूरा करने में जूनियर्स का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि
दिन अच्छा रहने वाला है। जो लोग कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े है उन्हें कार्यक्षेत्र को बढ़ाने में रूकावट महसूस हो सकती है। बेहतर होगा अपनी सफलता की राह में दूसरों को बीच में न आने दें। आप सभी तरह की परिस्थितियों से लड़ने के लिये तैयार रहें। पारिवारिक समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। जिसकी वजह से मानसिक असंतोष बढ़ेगा। इसके अलावा आज किसी मित्र के सहयोग से प्रोपर्टी में निवेश कर सकते हैं। आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

कुंभ राशि
दिन उत्तम रहने वाला है। दिन कुछ ख़ास करने के लिए बहुत ही अच्छा है। अगर आप घर पर ही ब्यूटी ट्रीटमेंट या मसाज करे तो आपको बहुत अच्छा महसूस होगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसे आप बखूबी निभाएंगे। इस राशि के कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। शुरू किये हुए कार्यों को पूरा कर लें। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि
दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें कोई नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी बात की ज्यादा जिद न करें। उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। खान पान का ध्यान रखें, सेहत अच्छी रहेगी।

Next Story