Begin typing your search above and press return to search.

मेष, सिंह, मिथुन, मकर राशि के जातक बिल्कुल भी ना करें ये काम…पढ़ सकते है मुश्किल में….वहीं इन राशि के लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें गुरुवार का राशिफल

मेष, सिंह, मिथुन, मकर राशि के जातक बिल्कुल भी ना करें ये काम…पढ़ सकते है मुश्किल में….वहीं इन राशि के लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
X
By NPG News

रायपुर 7 जनवरी 2021. पौष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि पूरा दिन पार कर रात 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही रात 9 बजकर 15 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। इस योग के दौरान किए गये कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती है, अपितु कार्य शुभफलदायक होते हैं| साथ ही दोपहर 3 बजकर 46 मिनट से रात 11 बजकर 58 मिनट तक स्थिर योग रहेगा। वहीं आज दोपहर 3 बजकर 46 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा उसके बाद स्वाती नक्षत्र लग जाएगा।

मेष

मेष राशि के जातकों का फोकस आर्थिक सुधारों की तरफ रहेगा। धन कमाने के लिए जोखिमपूर्ण कार्यों की तरफ अग्रसर रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ धन संबंधित मामलों में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। हालांकि बातचीत के द्वारा सभी मुश्किलों का हल निकालने में कामयाब रहेंगे।

वृषभ
वृष राशि के जातकों को आत्मविश्वास के साथ अपने कामों को पूरा करना चाहिए। स्वयं के ऊपर संशय करने से शक्ति का ह्रास हो सकता है। आपके करिश्माई व्यक्तित्व से लोग आकर्षित होंगे, जिसकी वजह से भी बहुत से काम बन जाएंगे। सत्य की राह पर चलकर धन कमाना पसंद करेंगे। निवेश के लिए भी समय अनुकूल है। आर्थिक मामलों में आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

मिथुन

आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। कामों में कुछ रुकावट आ सकती है, जिससे मन परेशान होगा। मानसिक तनाव में रहेंगे। खर्चों में एकदम से बढ़ोतरी होगी और इनकम उसके मुकाबले कम होगी, इसलिए आप खुद को चुनौतियों से कमजोर पाएंगे लेकिन खुद पर भरोसा रखने से काम बनेंगे। आपके व्यक्तित्व में सुधार होगा। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज प्रिय का प्यार मिलेगा और काम के सिलसिले में आप मजबूत रहेंगे।

सिह

अनावश्यक रूप से वाद-विवाद से बचें। नियमित कार्यों में बाधा आएगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहे। आपका मन अशांत रहेगा। ईश्वर में ध्यान लगायें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। नए संपर्क बनेंगे। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। समय पर काम होने से प्रसन्नता रहेगी। अनावश्यक रूप से उतावले न हो, यह आपके लिए हितकर होगा। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आपको अपने विरोधियों से कोई खतरा नहीं होगा। सेहत के प्रति जागरूक रहें। दांपत्य जीवन में अच्छे बदलाव आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को हर्ष होगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का मौका मिलेगी| करियर में आपको सफलता मिलेगी। घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा|परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे,तो।अनियमित दिनचर्या के कारण आपको थोड़ा आलस्य और थकान हो सकती है। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा।

तुला राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे।आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी ।आप काफी राहत महसूस करेंगे। लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे| दाम्पत्य रिश्तों में मजबूती आयेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

वृश्चिक राशि
आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी।राजनिति से जुड़े लोगों के मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी,आपके बातों से लोग प्रभावित होंगे| कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी।कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। किसी काम को पूरा करने में महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा। कारोबार में लाभ होगा।

धनु राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपका अध्यात्म की तरफ रुझान अधिक रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।करोबार से संबंधित यात्रा से लाभ होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा।आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी भी काम को करने में करिबि मित्र से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मकर राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से आपको बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। किस्मत का सहयोग आज आपको मिलेगा।प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह भी मिल सकती है। कारोबार को बढानें में कुछ नए मौके आपको मिलेगें। दूसरों के साथ मिल कर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा|आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।| परिवारवालो के साथ धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। आपके घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर का महौल खुशनुमा रहेगा| व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पढेगी, जो आपके लिए काफी लाभदायक होगी। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे हो जायेंगे।| आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। संतान से कोई खास खुशखबरी आपको मिलेगी| आप लोगों की इच्छाएं समझने की कोशिश में रहेंगे। घर में सभी की सेहत अच्छी रहेगी।

मीन राशि
आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी।कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा।आपको अपने बड़े भाई से उपहार मिलेगा| महिलाए आज घरेलू कामो कोजल्द खत्म कर लेंगी| सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे।

Next Story