Begin typing your search above and press return to search.

मेष, कर्क, वृष व मीन राशि के जातक को माह के आखिरी दिन व्यवसाय में मिलेगी प्रगति… बढ़ेंगी पारिवारिक खुशियां, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष, कर्क, वृष व मीन राशि के जातक को माह के आखिरी दिन व्यवसाय में मिलेगी प्रगति… बढ़ेंगी पारिवारिक खुशियां, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन
X
By NPG News

रायपुर 30 जून 2021. आज सूर्योदय के समय पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र व कुम्भ राशि है।आज चन्द्रमा व गुरु एकसाथ कुंभ में रहेंगे। चन्द्रमा रात्रि 10:45 के बाद अपने मित्र गुरु की राशि मीन में रहेंगे। शनि मकर व गुरु कुम्भ राशि में हैं। मकर का स्वामी शनि है।सूर्य मिथुन में है।इस समय शुक्र व मंगल कर्क राशि मे गोचर कर रहे हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सफलता दायक रहेगा। आज आप कुछ नई चीजों का अनुभव करेंगे, जो आपके व्यापार के लिए भी उत्तम रहेंगी और आपको लाभ देंगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप अपने कार्यों को छोड़कर दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। आज आपको अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने का प्रयास करना होगा, जिसमें आप काफी हद तक सफल भी रहेंगे। सायंकाल का समय आपको लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके मन में संतोष रहेगा।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको आपके व्यापार में सुबह से ही लाभ के नए नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी, लेकिन आप आज आय की तुलना में व्यय अधिक करेंगे, जिसमें आपको संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो आपको भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज आप को संतान के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें। आज परिवार के वरिष्ठ सदस्य की सलाह से लिया गया फैसला आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की सभी जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे और जिन्हें पूरा करने की भी पूरी कोशिश करेंगे। आज आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक स्थल पर घुमाने लेकर जा सकते हैं। यदि आज आपके किसी मित्र को आपकी मदद की आवश्यकता हो, तो अवश्य करें। कार्य व्यवसाय में आज किसी भी प्रकार की जोर जबरदस्ती आपका नुकसान करा सकती है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है।

कर्क राशि
दिन मिला जुला रहेगा। बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है। विवाहित लोगों को दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग लोहे का बिज़नेस करते है उनके व्यापार का विस्तार होगा। आपके स्वास्थ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बदलते मौसम का ध्यान रखने की जरुरत है। मुश्किलों का अंत होगा।

सिंह राशि
दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने सोचे हुये कार्यो को जल्दी पूरा कर लेंगे। जो लोग वकालत कर रहे है उनको कोई बड़ा केस मिल सकता है। आपको बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। महिलाओें के घर के काम समय से पूरे हो जायेंगे, जिससे उन्हे राहत मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें, किसी के बीच में बोलने से बचना होगा।

कन्या राशि
आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। लवमेट के लिये दिन रिश्तों में मिठास दिलाने वाला रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते है। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते है किसी अच्छी जमीन में पैसा लगा सकते है जिससे उन्हें लाभ होगा।

तुला राशि
दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग बिजनेसमैन है उन्हें आर्थिक उतर-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे पार्टनर के साथ शेयर कर सकते हैं। मन को शांति मिलेगी। पैसों से जुड़े लेन-देन करने से बचना होगा। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देनें से बचें। छात्रों को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे पढ़ाई में मन लगेगा। कुल मिलकर आपका दिन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक राशि
आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग थियेटर और फिल्म लाइन में काम करते है आज उन्हें नई उपलब्धिया प्राप्त हो सकती हैं। विवाह योग्य पुरुषों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। आपको कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं उनको बॉस से तारीफ मिलेगी और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। बच्चों के साथ शाम को खेलने में थोड़ा समय बिता सकते हैं।

धनु राशि
आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। हर किसी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे है। जो लोग वकील है आपको किसी पुराने केस में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स का सहयोग मिलेगा। जो लोग जमीन खरीदना चाहते है उन्हें आज फायदे का सौदा मिल सकता है। घर पर कोई धार्मिक आयोजन करवा सकते हैं। आपको कोई सामाजिक कार्य करने का मौका भी मिलेगा। आर्थिक स्थित्ति पहले से बेहतर होंगी।

मकर राशि
दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जीवन में आपको नया मुकाम प्राप्त होगा। जो लोग फैशन डिजाइनर है। उन्हें अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। साथ ही जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं समाज में उन्हें प्रसद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़ी म्युजिक कंपनी से ऑफर भी मिल सकता है। आप नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो दिन बहुत बढ़िया है, सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ राशि
दिन सुनहरा रहने वाला है। पूरे दिन प्रसन्नता बनी रहेगी। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे है, ऑफिस में उन्हें सहयोगियों की मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं। लवमेट के लिए दिन काफी अच्छा है। जो युवक नौकरी की तलाश कर रहें हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आपको किसी से उपहार मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे।

मीन राशि
दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग लेखक हैं आपके विचारों का सम्मान होगा, आपकी लेखनी की तारीफ हर जगह होगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये बहुत फायदेमंद रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। समाजिक संगठन से जुड़े लोगों को समाज में उनका पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। हर काम में आपको पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार की प्राप्ति होगी हैं।

Next Story