Begin typing your search above and press return to search.

पूर्व IAS बाबूलाल अग्रवाल को गिरफ्तार करने वाले अफसर का तबादला….. ED से वापस भेजा गया कस्टम… 2005 बैच के इस अफसर की निगरानी में चल रही थी जांच

पूर्व IAS बाबूलाल अग्रवाल को गिरफ्तार करने वाले अफसर का तबादला….. ED से वापस भेजा गया कस्टम… 2005 बैच के इस अफसर की निगरानी में चल रही थी जांच
X
By NPG News

रायपुर 29 नवंबर 2020। पूर्व IAS बाबूलाल अग्रवाल को गिरफ्तार करने वाले IRS अफसर दिनेश भोयर का तबादला हो गया है। दिनेश भोयर फिलहाल ईडी में ज्वाइंट डायरेक्टर थे और डेपुटेशन पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। 9 नवंबर को बाबूलाल अग्रवाल की गिरफ्तारी और कल हुए 27 करोड़ से ज्यादा की प्रापर्टी अटैच करने के मामले में IRS दिनेश की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

माना जा रहा था कि IRS दिनेश की इन्क्वायरी के बाद ही बाबूलाल अग्रवाल की मुश्किलें ज्यादा बढ़ी थी और आने वाले दिनों कुछ और अहम खुलासे हो सकते थे। 2005 बैच के IRS अफसर दिनेश भोयर की मूल रूप से पोस्टिंग कस्टम में थी, लेकिन वो पिछले कुछ सालों से डेपुटेशन पर ईडी में तैनात थे। ईडी ने जब बाबूलाल अग्रवाल के खिलाफ इन्क्वायरी तेज की तो दिनेश भोयर को ही कमान दी गयी थी।

दिनेश भोयर के निर्देशन में ही टीम ने रायपुर से बाबूलाल अग्रवाल को रातों-रात गिरफ्तार किया और फिर दूसरे दिन कोर्ट में पेश कर दिया। बाबूलाल अग्रवाल फिलहाल 5 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं।

Next Story