Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना की वजह से दिल्ली में बढ़ाई गई श्‍मशान घाट और कब्रिस्‍तानों की संख्‍या…. गुरुवार को 65 मौत के भयावह आंकड़ों ने सभी को डराया….इधर ट्वीट कर बीजेपी नेता ने श्मशान घाट का हाल किया बयां

By NPG News

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की वजह से दिल्ली में स्थिति भयावह हो गई है. दिल्ली में हर दिन कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. गुरुवार को दिल्ली में 65 लोगों की मौत हो गई यानी हर 25 मिनट में एक व्यक्ति की मौत हुई. हालत ये हैं कि दिल्ली में कोरोना से मरने वाले लोगों के अंतिम संस्कार के लिए 4 श्मशान घाट और 2 कब्रिस्तान बढ़ाए गए हैं.

दिल्ली (Delhi) में कोरोनावायरस (Coronavirus) से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. सरकारी आंकड़े जहां 984 मौतों की बात करते हैं तो MCD का कहना है कि दो हजार से ज्यादा मौतें हुईं हैं. बहरहाल, इन दिनों दिल्ली में श्मशान घाटों पर कोरोना से मरने वालों के शवों का ढेर लग रहा. श्मशान घाटों के हालात भयावह हैं.

भाजपा नेता कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) ने इस वीडियो को ट्वीट किया, जिसमें लाइन से एक साथ दर्जनों शव जलते दिख रहे हैं. वीडियो में एक व्यक्ति कहता है कि यहां शमशान घाट भर गया है और शवों को जलाने की जगह नहीं है. बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने वीडियो को ट्वीट कर कहा, “पंजाबी बाग शमशान घाट, दिल्ली.. यहां विज्ञापन लगवाइए केजरीवाल जी, सबसे ज्यादा लोग यहीं आ रहे हैं आजकल.”

उधर, दिल्ली में मौतों को लेकर कांग्रेस नेता अजय माकन (Ajay Makan) का रुख भी केजरीवाल सरकार को लेकर हमलावर है. अजय माकन ने दिल्ली में देश में सबसे ज्यादा मृत्यु दर (Death Rate) होने की आशंका जताई है.

Next Story