Begin typing your search above and press return to search.

सुबह ही आ गई थी खबर, बेहद नाज़ुक हैं राजमाता..शाम सात बजकर छ मिनट पर आई सिंहदेव को माँ के परलोक गमन की दूखद सूचना.. माँ के बेहद दूलारे सिंहदेव गहरे शोक में

सुबह ही आ गई थी खबर, बेहद नाज़ुक हैं राजमाता..शाम सात बजकर छ मिनट पर आई सिंहदेव को माँ के परलोक गमन की दूखद सूचना.. माँ के बेहद दूलारे सिंहदेव गहरे शोक में
X
By NPG News

रायपुर,10 फ़रवरी 2020। राजमाता देवेंद्र कुमारी के सेहत को लेकर बेहद गंभीर सूचना पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को सुबह ही मिल गई थी। गंभीर रुप से बीमार राजपरिवार की अभिभावक देवेंद्र कुमारी सिंहदेव को लेकर यह सूचना इस कदर गंभीर थी कि, मंत्री सिंहदेव का मोबाईल पूरे दिन हर पंद्रह मिनट से तीस मिनट के अंतराल में मेदांता अस्पताल में मौजूद परिजनों के पास जाता रहा।

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव शाम क़रीब पांच बजे सरगुजा से रायपुर आ गए थे। माँ के बेहद दूलारे टी एस सिंहदेव वापस रायपुर पहुँचे तो सीधे D/8 में ही रहे। ठीक शाम सात बजकर छ मिनट पर दिल्ली से फ़ोन आया जिसमें माँ के महाप्रयाण की सूचना थी। मंत्री टी एस सिंहदेव इसके बाद दिल्ली के लिए नियमित फ़्लाइट से रवाना हो गए।वे क़रीब रात 11 बजे तक मेदांता पहूंच जाएंगे।

माँ के गंभीर रुप से बीमार होने के बावजूद उनकी जीवंत उपस्थिति सिंहदेव के लिए स्वाभाविक रुप से राहत और मुस्कुराहट का सबब थी। मंत्री सिंहदेव के राजनैतिक जीवन में सबसे कठिन चुनाव माने गए पहले विधानसभा चुनाव 2008 में बहुत कम अंतर से हासिल हुई जीत पर बेहद भावुक क्षणों में जो पहला फ़ोन सिंहदेव ने मतगणना कक्ष से किया था, वह माँ को ही किया था। सिंहदेव के जीवन के हर महत्वपूर्ण क्षण का ज़िक्र उनकी माँ के बग़ैर अधूरा है।

मंत्री सिंहदेव ने माँ के देहावसान पर बेहद भावुक ट्विट किया है। सिंहदेव ने इस ट्विट के साथ बर्थडे केक काटते हुए की तस्वीर भी ट्विट की है। मंत्री टीएस सिंहदेव ने लिखा –

“जिनके आंचल से दुनिया को समझना सीखा। जिनके वात्सल्य का मेरा रोम-रोम ऋणी है। आज मेरी वो माँ राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव जी मुझसे बहुत दूर चलीं गयीं। आपके संस्कार सदैव मेरी शिराओं में जीवित रहेंगे। अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।”

Next Story