CM की सुबह संगम में डुबकी और पूजा-अर्चना से हुई शुरू… जलाभिषेक किया, आश्रम भी पहुंचे….कुछ देर बाद जायेंगे विधायक केके ध्रुव के घर

पेंड्रा 2 सितंबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अमरकंटक दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत नर्मदा नदी में डुबकी और पूजा-अर्चना के साथ साथ शुरू हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सबसे पहले सुबह-सुबह अमरकंटक के अरंडी घाट पहुंचे। नर्मदा नदी में डुबकी के दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना की, उसके बाद वो वो कपिलधारा सीताराम चक्रधारी बाबा आश्रम का भ्रमण भी किया। उसके बाद मुख्यमंत्री अमरकंटक के जलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और फिर पूजा-अर्चना की।

सियासी खींचतान के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर अमरकंटक के लिए रवाना हुए थे। बुधवार की रात उनकी टूरिस्ट रिसॉर्ड हॉलिडे होम्स में गुजरी।

आज सुबह-सुबह वो रिसोर्ट से निकलकर अरंडी घाट पहुंचे। मुख्यमंत्री इससे पहले अमरकंटक में कई जगहों पर पूजा की थी। उन्होंने नर्मदा कुंड के दर्शन के साथ-साथ जलाभिषेक भी किया था। हिंदू संस्कृति में मां नर्मदा और अरंडी घाट की बहुत मान्यता है, कहा जाता है यहां लोग मन्नत मांगने भी लोग पहुंचते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मरवाही विधायक केके ध्रुव के बेटे के दशगात्र के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी जायेंगे। पिछले दिनों एक दर्दनाक सड़क हादसे में विधायक के इंजीनियर बेटे की मौत हो गयी ती।
