
लखनऊ 8 सितंबर 2021। बंदरों के आतंक की वजह से भारतीय जनता पार्टी के नेता की पत्नी की मौत हो गयी। कैराना कस्बे में बंदरों के उत्पात की खबरें आम होने के बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इसी का नतीजा है कि बंदरों के हमले से भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल चौहान की पत्नी और जिला पंचायत की पूर्व सदस्य सुषमा चौहान की मौत हो गई। नगर के मोहल्ला आलकलां मायापुर रोड निवासी भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनिल चौहान की धर्मपत्नी सुषमा देवी (54 वर्ष) मंगलवार को अपने मकान की छत पर कपड़े उतारने गई थी। इसी दौरान बंदरों का झुंड उनपर झपट पड़ा। उन्होंने बचने का प्रयास किया तो छत से नीचे गिर गई। स्वजन उन्हें उपचार हेतु शामली के एक निजी हास्पिटल में ले गए, जहां चिकित्सक उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुषमा देवी वार्ड-13 से जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। उधर, वरिष्ठ भाजपा नेता की पत्नी के आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक छा गया। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे तथा शोक संवेदना व्यक्त की।
सुषमा चौहान की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई है. भाजपा के पूर्व सांसद स्वर्गीय बाबू हुकम सिंह के भतीजे और वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान की पत्नी सुषमा भी सक्रिय राजनीति में रह चुकी हैं. वह वार्ड नंबर 13 से जिला पंचायत सदस्य थीं. मंगलवार सुबह करीब 7:00 बजे वह मंदिर से पूजा कर लौटी तो देखा कि घर की दूसरी मंजिल पर बंदरों का झुंड मौजूद है. वो छत से कपड़ा उतारने गयी,
इसी दौरान बंदरों ने उन पर झपट्टा मार दिया. इसी दौरान सुषमा का संतुलन बिगड़ा और वह सीढ़ियों से फिसलकर सीधे फर्श पर आ गिरीं. आनन-फानन में पति अनिल चौहान व परिवार के अन्य सदस्य उन्हें शामली के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने सुषमा चौहान को मृत घोषित कर दिया.
