छेड़छाड़ पीड़िता की मां को जमानत पर छूटे आरोपियों ने पीट-पीटकर मार डाला… वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा है वायरल… मां की मौत, मौसी की हालत गंभीर

कानपुर 18 जनवरी 2020। कानपुर से एक बड़ी घटना आ रही है। जमानत पर छूटते ही छेड़छाड़ के आरोपियों ने पीड़िता की मां को पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक पीड़ित की मां को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। घटना में पांच आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है. मृतका की उम्र 40 वर्ष थी. पीड़ित परिवार ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है.
नाबालिग से छेड़छाड़ की वारदात साल 2018 की है. पुलिस ने इस केस में FIR दर्ज करने के बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. आरोपियों के नाम आबिद, मिंटू, महबूब, चांद बाबू, जमील और फिरोज हैं. हाल ही में आरोपियों को जमानत मिल गई थी. पुलिस ने बताया कि जमानत पर रिहा होने के बाद बीते गुरुवार आरोपी पीड़िता के घर में घुसे और धमकाते हुए केस वापस लेने को कहा. छेड़छाड़ मामले में पीड़िता की मां मुख्य गवाह थी. पीड़ित परिवार ने इससे इंकार किया तो आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया.
इस मामले पर एसएसपी अनंत देव तिवारी का कहना है कि सन 2018 में मामला दर्ज किया गया था जिसमें महबूब और उसके साथी मुल्जिम थे. सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था बाद में सभी जमानत पर बाहर आ गए थे. दस दिन पहले दोनों महिलाओं पर इन्होंने जानलेवा हमला किया था जिसमे इलाज के दौरान शुक्रवार को एक महिला की मौत हो गयी है.एसएसपी का कहना है कि तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और महबूब को पहले ही मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया जा चुका था. इस घटना में जो और लोग शामिल हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है.
