Begin typing your search above and press return to search.

डिप्टी कलेक्टर को मां की गाली देने वाले विधायक अब बुरे फंसे…..अधिकारी ने कमिश्नर को लिखा पत्र, कहा- “मुझे FIR दर्ज कराने की अनुमति दी जाये”

डिप्टी कलेक्टर को मां की गाली देने वाले विधायक अब बुरे फंसे…..अधिकारी ने कमिश्नर को लिखा पत्र, कहा- “मुझे FIR दर्ज कराने की अनुमति दी जाये”
X
By NPG News

रायपुर 19 अगस्त 2021। डिप्टी कलेक्टर से गाली-गलौज मामले में विधायक बृहस्पति सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती है। ऑडियो में खुद की आवाज से इनकार और डिप्टी कलेक्टर को ही खुद के खिलाफ साजिश का भागीदार बताने वाले विधायक के बयान के बाद अब डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल रजक ने कमिश्नर को पत्र लिखकर FIR कराने की अनुमति मांगी है।

CG AUDIO : “अरे बकलंठ सुन….भोसी##… डिप्टी कलेक्टर बना है…मादर###…मारेंगे जूता ठीक हो जायेगा”…..विधायक का डिप्टी कलेक्टर के साथ गाली-गलौज करते AUDIO हुआ वायरल…. अफसरों से हुई शिकायत

दो पेज अपने अपने पत्र में विधायक के व्यवहार और गालियों से आहत बताया है। उन्होने पत्र में लिखा है कि लोक सेवक के रूप में उन्होंने कलेक्टर के निर्देश का पालन किया, जिसे लेकर उन्हें गालियां दी गयी। पत्र में डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल रजक ने अपने पत्र में लिखा है कि एक प्रशासनिक पद पर रहते हुए लोक सेवा करने के एवज में मुझे अपमानित किया गया, इस मानसिक पीड़ा से मैं असहज महसूस कर रहा हूं।

डिप्टी कलेक्टर से गाली गलौज मामले पर बृहस्पति सिंह बोले….”मेरे खिलाफ साजिश, अफसर भी उस साजिश में शामिल”…. आज ही गाली-गलौज देते AUDIO हुआ था वायरल

इससे पहले विधायक बृहस्पत सिंह ने पूरे मामले में अपनी सफाई देते हुए कहा था कि आडियो में उनकी आवाज नहीं है, बल्कि उनके खिलाफ साजिश की जा रहीहै। साजिश में विपक्षी और उनकी पार्टी के लोग भी है। यही नहीं शिकायत दर्ज कराने वाले डिप्टी कलेक्टर को भी उन्होंने साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था।

Next Story