Begin typing your search above and press return to search.

कलेक्टर के लिए तालियों से गूंज उठा सभास्थलः मुख्यमंत्री भूपेश के सामने कलेक्टर के लिये बजती रहीं तालियां, हैरान मुख्यमंत्री ने पूछा कि सबके लिये कम तो कलेक्टर के लिये ज्यादा क्यों बज रही तालियां, जवाब मिला ये....

कलेक्टर के लिए तालियों से गूंज उठा सभास्थलः मुख्यमंत्री भूपेश के सामने कलेक्टर के लिये बजती रहीं तालियां, हैरान मुख्यमंत्री ने पूछा कि सबके लिये कम तो कलेक्टर के लिये ज्यादा क्यों बज रही तालियां, जवाब मिला ये....
X
By NPG News

जगदलपुर, 17 अक्टूबर 2021। बस्तर दौरे पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनसभा में जगदलपुर कलेक्टर रजत बंसल के कार्याे की तारीफ में जनता ने तालियों की झड़ी लगा दी। देर तक तालिया बजते रहने से हैरान सीएम भूपेश बघेल मुस्कुराते हुए लोगों से पूछ बैठे....बाकी सब के लिये थोड़ी और कलेक्टर के लिये इतनी देर तालियां क्यो? जनता के जवाब के बाद मुख्यमंत्री का प्रश्न और भी लाजवाब रहा।

मुख्यमंत्री को सभा मे उपस्थित लोगों ने बताया कि कलेक्टर अच्छा काम कर रहे हैं इसलिए हम उनकी तारीफ में इतनी तालिया बजा रहें हैं। तब नहले पे दहला मारते हुए मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसभा को कहा कि जब कलेक्टर इतना अच्छा काम कर रहे तो मैं इन्हें अपने साथ राजधानी रायपुर ले जाता हूं। इस पर-नहीं-से गूँज पडा सभास्थल। मुख्यमंत्री भी इस पर ठहाके लगाने से नहीं रोक सके।

मुख्यमंत्री दो दिन के जगदलपुर प्रवास पर हैं। उन्होंने बस्तर में आदिवासी संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण के लिये जगदलपुर जिला प्रशासन के प्रयासों का अवलोकन किया। जहां उन्होंने आसना में बादल और कलागुड़ी में सहेज कर रखे गए आदिवासियों की विरासत को देश का सबसे अनूठा संग्रह बताया। इसके अलावा आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए कलेक्टर रजत बंसल द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमो की सराहना की।

सभा में मुख्यमंत्री ने कई और लोगों के लिए तालियां बजवाई। लेकिन, जब कलेक्टर और उनकी टीम के लिए लोगों से ताली बजाने कहा, तो ऐसी तालियां बजी कि सभास्थल तालियांें से गूंज उठा। मंच से इषारा करना पड़ा कि बस...अब हो गया। बताते हैं, मुख्यमंत्री जगदलपुर में जहां भी गए लोगों ने कलेक्टर के काम की तारीफ की। तभी मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए लोगों से पूछा... कलेक्टर को राजधानी रायपुर ले जाउं..।

Next Story