गर्लफ्रेंड से दूसरी शादी करने वाले BEO की छुट्टी …… राज्य सरकार ने पद से हटाया….शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश भी दिये हैं… रेप के केस से बचने प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड से की थी दूसरी शादी

रायपुर 6 सितंबर 2021। गर्लफ्रेंड से शादी के साथ ही BEO पीएस बेदी की मुश्किलों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पहले विभागीय जांच के आदेश और अब BEO पद से छुट्टी…। राज्य सरकार ने बिल्हा बीईओ पवित्र सिंह बेदी को पद से हटा दिया है। पवित्र सिंह बेदी का मूल पद प्राचार्य का था, लेकिन वो पिछले कुछ सालों कई जगहों पर BEO के तौर पर पदस्थ थे। शिक्षा विभाग ने उन्हें बिलासपुर DEO के विकल्प पर नयी पोस्टिंग के लिए बिल्हा बीईओ के पद से हटाया है।
BEO प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड से करेंगे शादी : रेप का केस दर्ज कराने पहुंची थी प्रेमिका, BEO ने थाने में कहा- मैं करूंगा शादी…. शादी शुदा अफसर का 7 साल से था अफेयर….बीबी को मालूम चला तो लड़की की कर दी पिटाई…थाने में चला हाईवोल्टेज ड्रामा
वहीं व्याख्याता रघुबीर राठौर को बिल्हा का प्रभारी बीईओ बनाया है। वो अभी डीईओ कार्यालय में सहायक संचालक के तौर पर पदस्थ थे। नये बीईओ रघुवीर राठौर पर डीईओ एसके प्रसाद ने रिलीव कर दिया है।
BEO ने की प्रेग्नेंट प्रेमिका से दूसरी शादी : बिन सेहरा और बैंड-बाराती के पहुंचे BEO ने सतनामी भवन में रचायी शादी…. रेप का आरोप लगाने वाली प्रेमिका से शादीशुदा अफसर ने कहा था- मत कराओ FIR, शादी कर लूंगा…. पढ़िये ये पूरी खबर
आपको बता दें कि पिछले दिनों बीईओ की गर्लफ्रेंड ने प्रेग्नेंट होने पर शादी से इंकार के बाद थाने में रेप की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की थी. जिसके बाद थाने में ही बीईओ ने अपनी प्रेमिका को आश्वासन दिया था, वो उनसे शादी कर लेंगे। इस आश्वासन के तीसरे दिन बीईओ पवित्र सिंह बेदी ने तखतपुर के सतनामी भवन में लड़की से शादी कर ली थी। इस शादी को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही थी, इसी बीच डीपीआई के आयुक्त कमलप्रीत सिंह ने इस मामले में विभागीय जांच के आदेश दे दिये। इस आदेश के चार दिन बाद आज राज्य सरकार ने बीईओ को पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया।

