Begin typing your search above and press return to search.

गणतंत्र दिवस पर इस मंत्री का ‘ज्ञान’, कहा- 1985 में लागू हुआ देश का संविधान…. महात्मा गांधी की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही थी संविधान लागू कराने में… पढ़िये और क्या कुछ कहा…

गणतंत्र दिवस पर इस मंत्री का ‘ज्ञान’, कहा- 1985 में लागू हुआ देश का संविधान…. महात्मा गांधी की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही थी संविधान लागू कराने में… पढ़िये और क्या कुछ कहा…
X
By NPG News

पटना 26 जनवरी 2020। आज पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश में संविधान लागू होने के जश्न को राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाने को लेकर ये परंपरा चल रही है। लेकिन बिहार की एक मंत्री महोदया ने तो इस पूरे राष्ट्रीय पर्व की गरिमा और अहमियत पर ही पलीता लगा दिया।बिहार सरकार में मंत्री बीमा भारती ने कहा कि देश का संविधान 1985 में लागू हुआ. एक बार अटकने के बाद उन्होंने कहा कि देश में संविधान 1955 में लागू हुआ. बीमा भारती बिहार सरकार में गन्ना मंत्री हैं.

बीमा भारती आज समस्तीपुर के पटेल मैदान में आयोजित समारोह में झंडोतोलन के बाद लोगों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। बीमा भारती ने गणतंत्र दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि हमारा संविधान 1985 में लागू हुआ था। इसके बाद उन्होंने कहा कि संविधान 1955 में संविधान लागू हुआ था। इसी मौके पर हमलोग गणतंत्र दिवस मनाते हैं।

मंत्री बीमा भारती ने कहा कि संविधान को लागू करने में बापू की अहम भूमिका रही। उनको हमलोग श्रद्धापूर्वक याद करते हैं। उनको हमलोग श्रद्धापूर्वक याद करते हैं। बतादें कि बीमा भारती बिहार सरकार में गन्ना मंत्री हैं। वे समस्तीपुर जिले की प्रभारी मंत्री भी हैं।43 साल की बीमा भारती पूर्णियां जिले के रुपौली विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू की विधायक हैं. वे पूर्णियां जिले के भिट्टा गांव की रहने वाली हैं. उनके पति अवधेश मंडल स्थानीय बाहुबली हैं.

Next Story