Begin typing your search above and press return to search.

दूल्हे ने एक ही मंडप पर लिए दो दुल्हन संग फेरे…… एक गर्लफ्रेंड, दूसरी मम्मी-पापा की पसंद…..अजब-गजब शादी का वीडियो खूब हो रहा है वायरल

दूल्हे ने एक ही मंडप पर लिए दो दुल्हन संग फेरे…… एक गर्लफ्रेंड, दूसरी मम्मी-पापा की पसंद…..अजब-गजब शादी का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
X
By NPG News

भोपाल 11 जुलाई 2020। मध्य प्रदेश में एक शख्स ने अनोखी शादी की है। शादी के मंडप में इस शख्स ने दो लड़कियों के शादी की। पहली लड़की इस शख्स की गर्लफ्रेंड है और दूसरी लड़की वो है जिसको उसके मां-बाप ने शादी के लिए पसंद किया था। बैतूल के रहने वाले संदीप उइके ने 8 जुलाई घोडाडोंगरी ब्लॉक के केरिया गांव में यह शादी की। अब यह शादी सुर्खियां बंटोर रही है। सोशल मीडिया पर इस शादी का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

मामला बैतूल के घोडाडोंगरी तहसील के सलैया गांव का है जिसमें एक युवक ने एक मंडप में अपनी दो लड़कियों के साथ सात फेरे लिये। शादी में दूल्हा-दुल्हन के परिवारों के साथ गांव के लोग भी शामिल हुए। युवक भोपाल में आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान होशंगाबाद जिले की युवती सुनंदा से उसकी दोस्ती हो गई। इस दौरान घर वालों ने कोयलारी गांव की युवती के साथ उसका विवाह तय कर दिया था।

इसके बाद विवाद हुआ तो तीनों परिवारों एवं आदिवासी समाज के लोगों ने पंचायत बुलाई। इसमें निर्णय हुआ कि यदि दोनों लड़कियां युवक के साथ रहने के लिए तैयार हैं, तो दोनों की शादी लड़के से करा दी जाए। इस पर दोनों लड़कियां राजी हो गईं और शादी हो गई। दूल्हे का कहना है कि वह अपनी दोनों पत्नियों को खुश रखेगा। वहीं, घोड़ाडोंगरी की तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा ने कहा है कि पुलिस इस मामले की जांच करेगी।

दूल्हे की मां सोनी बाई ने कहा बेटे ने दो दुल्हनों के साथ शादी की है तीनों परिवारों की रजामंदी से शादी हुई है सभी खुश हैं. वहीं एक पत्नी सुनंदा उइके का कहना था संदीप से स्कूल के समय से दोस्ती थी और शादी हो रही थी तब दूसरी लड़की भी आ गई तो हम दोनों ने संदीप के साथ एक ही मंडप में शादी रचाई.वहीं शशिकला उइके ने कहा हम दोनों शादी से खुश हैं और अच्छे से रह रहे हैं. संदीप ने भी दोनों को खुश रखने का भरोसा दिलाते हुए कहा दोनों दुल्हन की रजामंदी और उनके परिवार की रजामंदी से शादी हुई है दोनों को हम खुश रखेंगे.

Next Story