Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना से महान फुटबॉलर की गई जान, 121 मैच में दागे थे 62 गोल…..

कोरोना से महान फुटबॉलर की गई जान, 121 मैच में दागे थे 62 गोल…..
X
By NPG News

नईदिल्ली 22 जून 2020. 21 अप्रैल, 1964 को बगदाद में जन्मे इराक के महान फुटबॉलर अहमद राढी का रविवार को निधन हो गया है। वह 56 वर्ष के थे। इराकी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वह कोरोनो वायरस से संक्रमित थे। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें बीते हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी COVID-19 जांच पॉजिटिव पाई गई। अहमद राढी की ग गुरुवार को उनकी स्थिति में सुधार होने के बाद जांच की गई थी, लेकिन राढी की हालत बिगड़ती चली गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका। इराक की राजधानी में रविवार सुबह अपने हीरो के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारी मात्रा में लोग शरीक हुए। स्थानीय मीडिया आउटलेट्स पर जारी किए गए वीडियो फुटेज में दर्जनों पुरुषों को एक एम्बुलेंस के चारों चलते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कई फैन इस जुलूस के दौरान रोते दिखाई दिए।

Next Story