Begin typing your search above and press return to search.

राम वन गमन पथ के रूप में विकसित होगा गढ़िया पहाड़, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण…..

राम वन गमन पथ के रूप में विकसित होगा गढ़िया पहाड़, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण…..
X
By NPG News

कांकेर 19 मार्च 2020। प्रदेश के मुख्य सचिव आरपी मण्डल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं राज्य के आला अधिकारियों के साथ आज गुरूवार को गढ़िया पहाड़ कांकेर का अवलोकन किया। गढ़िया पहाड़ के विभिन्न व्यू-पाईट का अवलोकन करते हुए उन्होंने पहाड़ पर स्थित सोनई-रूपई तालाब के सौंदर्यीकरण सहित पाथ-वे बनाने एवं विभिन्न स्थलों पर अधोसंरचना निर्माण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मण्डल ने गढ़िया पहाड़ के मंदिर स्थल, सिंह द्वार, हालिका दहन स्थल, फांसी भाटा स्थल इत्यादि का निरीक्षण भी किया एवं शिव मंदिर एवं कांकेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि गढ़िया पहाड़ को राम वन गमन पथ एवं ई-को टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक शिशुपाल शोरी एवं मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी एवं डॉ. सजय शुक्ला, संस्कृति विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, पर्यटन सचिव अन्बलगन पी आयुक्त बस्तर संभाग अमृत कुमार खलखो, मुख्य वन संरक्षक जेआर नायक, कलेक्टर केएल चौहान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे, वनमण्डाधिकारी कांकेर अरविंद पी.एम. सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Next Story