Begin typing your search above and press return to search.

IG-SSP को जालसाजों ने फोन कर किया नाकों दम….अब FIR दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी…. कभी मंत्री बनकर करता है IG को फोन….तो कभी डिप्टी सीएम बनकर SSP को देता है निर्देश

IG-SSP को जालसाजों ने फोन कर किया नाकों दम….अब FIR दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी…. कभी मंत्री बनकर करता है IG को फोन….तो कभी डिप्टी सीएम बनकर SSP को देता है निर्देश
X
By NPG News

बरेली 11 फरवरी 2021। ठगों को तो आज तक पुलिस का भी डर नहीं रहा है। फोन कर पुलिस अफसरों को कभी दरोगा की पोस्टिंग का निर्देश दे रहे हैं, तो कभी FIR दर्ज करने को कह रहे हैं। कमाल की बात ये है कि जालसाजों के ये कॉल सिर्फ छोटे-छोटे पुलिस अफसरों को नहीं आ रहे हैं, बल्कि IG-SSP स्तर के अफसरों को भी ऐसे फोन कॉल ने परेशान कर दिया है। अब अफसर फोन करने वाले जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने में जुट गए हैं।

कानून मंत्री बनकर आईजी को किया कॉल

बरेली के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि कल दोपहर में जन सुनवाई के समय पर आईजी राजेश कुमार पांडेय अपने कार्यालय में बैठकर जन समस्या सुन रहे थे. तभी एक जालसाज युवक ने खुद को यूपी का कानून मंत्री बृजेश पाठक बताते हुए सख्त लहजे में आईजी से दरोगा की पोस्टिंग की बात कही. आईजी राजेश कुमार पांडेय युवक के लहजे और बातें सुनकर समझ गए कि ये मंत्री बृजेश पाठक की जगह यह कोई जालसाज व्यक्ति है, जिसने उन्हें फोन किया है. इसके बाद आईजी राजेश कुमार पांडेय ने यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक से फोन पर बात की और मामले से अवगत कराया तो उन्होंने जालसाज पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए. इस मामले में आईजी के पीआरओ अजय चौधरी की तहरीर पर आईपीसी की धारा 419 के तहत शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वहीं आईजी बरेली परिक्षेत्र राजेश कुमार पांडेय के मोबाइल पर जो काल आयी थी, उसके ट्रूकॉलर पर विधि न्याय एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवाएं मंत्री बृजेश पाठक लिखा हुआ था. अब जालसाज़ की लोकेशन झांसी मिलने पर पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए झांसी गई है.

डिप्टी सीएम बनकर किया SSP को किया फोन

इसके अलावा दूसरा मामला भी बरेली से ही है. यहां 2 दिन पहले डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का नाम लेकर एक जालसाज़ शख्स एसएसपी बरेली रोहित सिंह सजवाण को फोन कर मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बना रहा है. अब एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए मोबाइल धारकों का पता लगाया जा रहा है. डिप्टी सीएम का नाम इस्तेमाल करने वाला जालसाज़ बरेली का ही रहने वाला है. फोन करने वाले इन जालसाजों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Next Story