VIDEO में ‘रंगबाजी’ दिखा रही थीं महिला कांस्टेबल, बोलीं- यहां पांच साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं… जानें- आगे क्या हुआ

लखनऊ 28 अगस्त 2021. सोशल मीडिया पर एक महिला कॉन्सटेबल को अपना फोटो अपलोड करना महंगा पड़ गया. अपलोड करने के बाद जैसे ही फोटो वायरल हुआ तुरंत महिला कॉन्सटेबल को लाइन हाजिर होना पड़ा. इतना ही नहीं महिला कॉन्सटेबल के खिलाफ जांच के लिए विभागीय आदेश भी जारी कर दिए गए हैं. महिला कॉन्स्टेबल ट्रेनी हैं और वह अक्सर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं. इस फोटो में ट्रेनी कॉन्सटेबल प्रियंका मिश्रा पूरी वर्दी में नजर आ रही है.
इंस्टाग्राम पर वीडियो में मिश्रा पूरी वर्दी में हाथ में रिवॉल्वर लिए नजर आ रही हैं. वीडियो के साथ चल रहे ऑडियो में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हरियाणा और पंजाब की तुलना उत्तर प्रदेश से की जा रही है. कांस्टेबल बन्दूक लहराते हुए दिखाई दे रहा है. वह यह भी कह रही हैं कि ‘हमारे यहां पांच साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं.’ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने भी घटना की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. लखनऊ में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वर्दी में पुलिस कर्मियों को गरिमा और मयार्दा बनाए रखनी चाहिए और वीडियो इसका स्पष्ट उल्लंघन है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रियंका मिश्रा द्वारा वीडियो में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर विभाग द्वारा उन्हें आवंटित नहीं की गई थी. जिस पुलिस अधिकारी को यह रिवॉल्वर आवंटित की गई थी, उस पर भी कार्रवाई हो सकती है. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी महिला कांस्टेबल या किसी पुलिस वाले ने इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट की हो. इससे पहले भी कई पुलिस वाले ऐसी हरकतों के लिए विभागीय कार्रवाई का सामना कर चुके हैं.
वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस की काफी किरकिरी हो रही थी। लोग बावर्दी सिपाही को वीडियो में एक्टिंग करते और उत्तर प्रदेश की गलत छवि पेश करते देखकर हैरान थे. यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो उच्चाधिकारियों को भी इसकी जानकारी मिली. इसके बाद एसएसपी आगरा ने वीडियो में कथित तौर पर दिख रहीं महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया.
प्रियंका मिश्रा थाना एमएम गेट पर तैनात हैं। प्रियंका ने पुलिस की वर्दी में रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पिछले पांच दिनों ने प्रियंका मिश्रा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका कमर में रिवॉल्वर लगाकर उत्तर प्रदेश पुलिस की रंगबाजी के जैसे डायलॉग दे रही हैं। बैकग्राउंड में चल रहा म्यूजिक है, ‘हरियाण, पंजाब तो बेकार ही बदनाम है आओ कभी उत्तर प्रदेश, रंगबाजी हम तुम्हें सिखाते हैं। ना गुंडई पर गाना बनाते हैं, ना गाड़ी पर जाट-गुर्जर लिखाते हैं, हमारे यहां पांच-पांच साल के लड़के कट्टा चलाते हैं।’
