Begin typing your search above and press return to search.

बहू से रेप करने की धमकी देकर ससुर ने समधन से किया बलात्कार… बीमार दामाद को देखने आयी पीड़िता तो साले के साथ मिलकर दोबारा किया दुष्कर्म

बहू से रेप करने की धमकी देकर ससुर ने समधन से किया बलात्कार… बीमार दामाद को देखने आयी पीड़िता तो साले के साथ मिलकर दोबारा किया दुष्कर्म
X
By NPG News

बिलासपुर 29 मई 2021। बहू के रेप करने की धमकी देकर ससुर ने अपनी ही समधन के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। आरोपी के इस कृत्य में उसका साला भी शामिल था। फिलहाल पीड़िता की शिकायत के बाद दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बहतराई का है। साल 2020 में पीड़ित महिला अपने बेटी के रिश्तेदार की शादी में आयी थी। इस दौरान आरोपी समधी ने बहू के साथ रेप करने की धमकी देकर समधन के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद महिला ने लोकलाज के डर से इसकी शिकायत किसी को नहीं की। इसके बाद आरोपी ने इस बात की जानकारी अपने साले को दी। इस बीच अचानक पीड़िता के दामाद की तबीयत खराब हो गयी। महिला जब उसे देखने आयी थी, तभी आरोपी समधी और उसके साले ने मिलकर फिर से बलात्कार किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
इसके बाद दोनों आरोपियों के हौसले बढ़ते गयेे और महिला पर फिर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाते रहे। इस बात से परेशान महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करायी। पीड़िता की शिकायत के बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

Next Story