इन राशि वालों के आज बढ़ेंगे खर्चे, रहना होगा सावधान….इन राशियों पर रहेगी देवी लक्ष्मीजी की कृपा,जानें आज का राशिफल

रायपुर 23 दिसंबर 2020. मंगल और चंद्रमा 24 दिसंबर को मेष राशि में एक साथ संचार करने जा रहे हैं। मंगल के साथ मेष राशि में चल रहे चंद्रमा शुभ संयोग का निर्माण कर रहे हैं। इन स्थितियों में करियर और धन के मामले में आपका दिन कैसा रहने वाला है…
मेष
राशि के जातक कार्य को बेहतर बनाने के लिए विश्लेषणात्मक रवैया अपनाएंगे। आर्थिक सुधार के लिए गैर जरूरी चीजों पर धन खर्च को रोकने का प्रयास सफल रहेगा कमाई के लिहाज से दिन कुछ खास नहीं है। लाभ में कमी होगी। निवेश संबंधी बातों को गोपनीय रखना हितकर रहेगा।कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में खर्च के बाद सफलता की स्थिति बनेगी। राजनीति और कानून से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी। किसी व्यक्ति की बैंक गारंटी ना लें।
वृषभ
वृष राशि के जातकों के साझेदारी वाले बिजनेस में असहमति या पार्टनर के साथ विवाद होने की संभावना बनती है। धैर्य और शांति से हर विवादित मसलों को सुलझाने का प्रयास करें। व्यावसायिक स्थल पर धोखे की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही से बचना ठीक रहेगा। कमाई के लिए दिन ठीक रहेगा। आपके प्रिय से संबंध खूबसूरत बनेंगे और आज उनके लिए कोई सरप्राइज़ प्लान भी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों को अपनी संतान से कोई बड़ा समाचार सुनने को मिल सकता है। बिज़नेस के लिए दिन सफलतादायक रहेगा।
मिथुन राशि
आपकी किसी पुरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए, जल्दबाजी में कोई फैसला भी ना लें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा, बिजनेस की स्थिति ठीक रहेगी। कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क राशि
किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलेगी। परिवार के साथ शॉपिंग करेंगे। पैसों का लेन-देन करने से बचें। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो आपको उससे छुटकारा मिलेगा। पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
सिंह राशि
आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बनयेंगे। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में स्थिति अनुकूल रहेगी। छात्रों को गुरु से कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कन्या राशि
परिवार वालों के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। कॉमर्स स्टूडेंट्स को शिक्षकों का पूरा-सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान से सुख मिलेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवन साथी के नाम से कोई बिज़नेस करते हैं तो आप लाभ के हकदार बनेंगे और आज उनके नाम से कोई प्रॉपर्टी खरीदने में भी हाथ आजमा सकते हैं, जिसमें आपको लाभ मिलेगा। मन में हल्का क्रोध जरूर रहेगा, जो बीच-बीच में आपको परेशान करेगा लेकिन आप के चारों ओर की स्थितियां आपको आगे बढ़ने में मददगार बनेंगी।
तुला राशि
पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है। आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। किसी बात को लेकर भाई से थोड़ी अनबन हो सकती है। संयम से बात करनें पर बात संभल जाएगी। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि
काम में आपको फायदा होगा। भाई-बहन के साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होगें। बिजनेस के मामलों में आपका दिन अच्छा रहेगा। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलेगा।
धनु
आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से धन लाभ होगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल होंगे। पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन फेवरेबल रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा। सभी काम बनते नजर आयेंगे।
मकर
पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश करेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी।
कुंभ राशि
कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे, प्रमोशन होने का योग है। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत को बेहतर महसूस करेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।
मीन राशि
ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है इसलिए आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना चाहिए। परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए।
