Begin typing your search above and press return to search.

राजधानी में प्रशासन की सख्ती का दिखा असर, सड़के सूनी और बाजार शांत…. 24 घंटे के भीतर पुलिस की कड़ाई का दिखा असर…

राजधानी में प्रशासन की सख्ती का दिखा असर, सड़के सूनी और बाजार शांत…. 24 घंटे के भीतर पुलिस की कड़ाई का दिखा असर…
X
By NPG News

रायपुर 24 मार्च 2020। कोरोना से लड़ने के लिये अब प्रदेश की पुलिस सख्ती से कार्रवाई करने में जुट गयी है। प्रशासन की इन सख्ती का असर अब पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित राजधानी रायपुर में भी देखा गया। लाॅक डाउन के दूसरे दिन राजधानी की सड़के सूनी दिखी और बाजार भी शांत दिखे। सड़कों पर एक्का-दूक्का ही गाड़िया चलते हुये नजर आयी। साथ ही जरूरत के खाने-पीने के सामान की दुकानों पर लोगों को देखा गया। राजधानी पुलिस के द्वारा चौक चौराहे पर बैरिकेट लगाकर अनावश्य रूप से वाहनों में घूम रहे लोगों को पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए घरों में वापिस भेजा। साथ ही जरुरी काम से जा रहे लोगों से पूछताछ कर उन्हें उनके गंतव्य स्थान तक जाने दिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए चेताया कि लॉक डाउन का पालन करे और जरुरत हो तभी वो घर से निकले

इस दौरान कई बाजारों में जरूरी खाद्य पदार्थों की दुकानों के अलावा कुछ अन्य दूकान खोली गई जिसको पुलिस ने बंद कराया और लॉक डाउन पर पूरी तरह अमल करने की अपील की। कई स्थानों में बेवजह खड़ी भीड़ को भी पुलिस ने वापस अपने घरों को जाने की हिदायत दी। तेलीबांधा, पुरानी बस्ती, टिकरापारा, शंकर नगर, पंडरी समेत कई स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और बेवजह अपने वाहनों पर घूम रहे लोगों को चेताते हुए, नहीं मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।

बता दें लाॅक डाउन के पहले दिन लोगों ने जमकर गाड़ियां राजधानी की सड़कों में दौड़ाई थी। साथ ही नियमों का उल्लंघन भी किया था। जिसके बाद आज राजधानी की पुलिस के द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस की सख्ती के चलते आज राजधानी की सड़के विराना रही। लोग घर से सिर्फ जरुरी काम की वजह से ही निकलते हुए दिखाई दिए।

Next Story