कुंभ सहित इन पांच राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, मिलेगा रूका हुआ पैसे वापस….वहीँ इन राशी वालों का खर्च होगा अधिक…

रायपुर 24 मार्च 2021। आज साल 2021 की 24 मार्च की तारीख को बुधवार का दिन है। ज्योतिष के अनुसार बुध को ग्रहों में राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। वहीं शरीर में बुध त्वचा के जबकि कुंडली में बुद्धि व वाणी के कारक माने गए हैं। इनका रंग हरा व रत्न पन्ना है। इस दिन की कारक देव प्रथम पूज्य श्री गणेश हैं।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है। बाहर का खाने से बचें, नही तो सेहत को नुकसान हो सकता है। आपकी नौकरी में आज आप के विरोधी आपके खिलाफ कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आज आप घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक समय व्यतीत करें, आपको उनको आपके स्नेह की आवश्यकता है। आपको अपने माता पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा।
वृष राशि
आज का दिन आपके मंगल कार्यों के लिए होगा। आज आपका अपने प्रेमी से मिलन होगा, जिससे आपके मन में दिनभर उत्साह का माहौल बना रहेगा, लेकिन व्यापार में आज कुछ असमंजस की स्थिति बन सकती है, जिससे आपके धन के कारण में कुछ अड़चन आ सकती हैं, लेकिन परेशान ना हो। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से यह समस्या सायंकाल तक समाप्त हो जाएगी।
मिथुन राशि
आज का दिन थोड़ा सतर्कता से चलने का होगा। आज अपनी नौकरी में आसपास के किसी भी व्यक्ति से वाद-विवाद में ना पड़ें, नहीं तो झगड़ा बढ़ सकता है। आज किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों पर आज चर्चा होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होगी।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहे साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है। आज आपको किसी पुराने सामाजिक कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। जिससे पड़ोसियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाहित आज शाम को अपने साथी के साथ समय बितायेंगें। इस राशि के जो स्टूडेंट्स सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे है आज उन्हें कोई अच्छा ऑफर आ सकता है।
सिंह राशि
आज किस्मत आपके साथ कदम मिलाकर चलेगी। ऑफिस में आज काम इस राशि के बिजनेसमैन को लिए आज का दिन अधिक फायदा देने वाला है। अगर नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पढ़ाई में थोड़े फेर बदल करेंगे तो करियर में आगे बेहतर परिणाम मिलेंगे। धनलाभ के कई सुनहरे अवसर आपको मिलेगें। आज आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बना रहेगा। विवाहितों के लिए आज का दिन अनुकूल है।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज घर की नयी जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। इस राशि के विवाहित आज घर की जरूरतों पर ध्यान दें वरना जीवनसाथी का गुस्सा आप निकल सकता है। बेहतर होगा की आप समानों की व्यवस्था पहले घर में कर दें। इससे आपके खर्च बढ़ सकते है लेकिन धनलाभ के नये रास्ते भी नजर आएंगे। ऑफिस में आज किसी सहकर्मी से गलती होने पर उससे बहस करने के बजाय माफ कर दें।
तुला राशि
आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर लोग आपको बधाई देंगे। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। जो आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि आज खर्च बढ़ सकता है।
वृश्चिक राशि
आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। बच्चे माता-पिता के साथ मिलकर किसी धार्मिक कामों में उनका साथ भी देंगे। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म हो सकती है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज एक सुनहरा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा, पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा साथ ही नोकरीपैशा लोगो को कही अच्छी जगह से इंटरव्यू की कॉल भी आ सकती है। माता की सेहत पहले से बेहतर रहेगी।
धनु राशि
आज पूरा दिन माता-पिता के साथ बितेगा, आज आप खुद से कुछ बनाकर उन्हें खिलायेंगें, इससे पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। पड़ोसी जिनसे पहले अनबन हुई थी वो आज सब भुलाकर दोस्ती का हांथ बढ़ाएंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए ताजे फलों का सेवन करना अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं। अगर आज लोहे का कोई सामान खरीदना चाह रहे हैं तो आज खरीद लें।
मकर राशि
आज का दिन घर के कामों में बितेगा। परिवारवाले भी आपके कामों में आपकी सहायता करेंगें। आज परिवार के साथ अच्छा भोजन करने से सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। टेन्ट हाउस वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए फल खायें, इससे आपको फायदा मिलेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें।
कुंभ राशि
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आज आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आज आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। आज पैसे के मामले में आप उधार के देने-लेने से बचें। आज आपके रूके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। इस राशि वाले छात्र आज किसी से बहस न करें। पढ़ाई के प्रति आज आपका रूझान बना रहेगा। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आज आपको पुरस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।
मीन राशि
आज आपका दिन उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। इस राशि के लोग आज मानसिक रूप से खुश रहेंगे। आज आपका समय दोस्तों के साथ बितेगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नये लोगों से डील पक्की हो सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप पिछले दिनों हुई गलतियों को सुधार कर रूके हुए कामों में आगे बढ़ा सकते है।
