Begin typing your search above and press return to search.

15 सौ करोड़ की ठगी करने वाला डायरेक्टर गिरफ्तार, चिटफंड कंपनी पीएसीएल का दफ्तर खोल लोगों को लगाया था करोड़ो का चूना… पांच सालों से था फरार

15 सौ करोड़ की ठगी करने वाला डायरेक्टर गिरफ्तार, चिटफंड कंपनी पीएसीएल का दफ्तर खोल लोगों को लगाया था करोड़ो का चूना… पांच सालों से था फरार
X
By NPG News

रायपुर 1 जलाई 2021। राजधानी पुलिस ने करोड़ां के ठगी मामले में चिटफंड कंपनी पीएसीएल के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर राजधानी के एक थाने में 15 सौ करोड़ से अधिक की ठगी का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक पांच साल पहले ही पीएसीएल के डायरेक्टर सुखदेव सिंह के खिलाफ मौदहापारा थाने में शिकायत दर्ज हुई थी। शिकायतकर्ताओं ने थाने में मामला दर्ज कराते हुये बताया था कि, पैसा डबल करने के नाम पर उनसे लाखों रूपए लिये गये थे। इसके बाद मोटी-मोटी रकम वसूलकर डायरेक्टर और उसकी कंपनियां के लोग गायब हो गए। जिसके बाद पीड़ित लोगों ने 2016 में इस मामले में शिकायत दर्ज कराइ थी। डाॅयरेक्टर सुखदेव सिंह पर आरोप है कि,उसने छत्तीसगढ़ के लोगों को 15 सौ करोड़ का चूना लगाया था और ऐश के साथ फरारी काट रहा था।

इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि, आरोपी सुखदेव को पंजाब से सीबीआई ने गिरफ्तार किया है और उसे रूपनगर जेल दाखिल किया गया है। इसके बाद रायपुर पुलिस ने इस मामले में प्रोटक्शन वारंट पर उसे राजधानी रायपुर ले कर आयी है।

Next Story