Begin typing your search above and press return to search.

इस वीडियो में डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ही हैं, वीडियो में ‘आपत्तिजनक’ डांस करने वाले, लड़की ने किया टैग

इस वीडियो में डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ही हैं, वीडियो में ‘आपत्तिजनक’ डांस करने वाले, लड़की ने किया टैग
X
By NPG News

मुंबई 26 अगस्त 2021I राम गोपाल वर्मा का एक वीडियो बीते कुछ दिनों से चर्चा में है। इस वायरल क्लिप में वह एक लोड़की के साथ डांस करते दिख रहे हैं। इस डांस के लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा चुका है। इसके बाद उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि इस वीडियो में वह नहीं हैं। हालांकि इस बात से इनकार करना भी राम गोपाल वर्मा का मजाक था। वह उस लड़की की तस्वीर ट्वीट कर चुके हैं। अब लड़की ने खुद वीडियो शेयर करके राम गोपाल वर्मा को टैग किया है। इस लड़की का नाम इनाया सुल्तान है।
वीडियो पर खूब ट्रोल हुए RGV……….
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अपने ट्वीट्स और विवादित बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उनके एक वायरल वीडियो को काफी क्रिटिसाइज किया जा रहा है। वायरल वीडियो में वह जैसे डांस करते नजर आ रहें, उस पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़के हुए हैं। राम गोपाल वर्मा ने रेड गाउन पहने एक लड़की के साथ अजीब ढंग से डांस किया है और उसे दबोचते नजर भी आ रहे हैं।हालांकि ट्विटर पर बीते दिनों उन्होंने ट्वीट किया था, सोशल मीडिया पर मेरा ये वीडियो सर्कुलेट हो रहा है, मैं बालाजी, गणपति, जीसस वगैरह वगैरह की कसम खा रहा हूं कि ये मैं नहीं हूं। तब ये माना जा रहा था कि हो सकता है कि यह उनका कोई हमशक्ल हो लेकिन ट्वीट राम गोपाल वर्मा का मजाक था। हाालंकि राम गोपाल वर्मा ने बीते दिनों एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसके साथ लिखा था, खूबसूरत इनाया सुल्तान के साथ, वायरल वीडियो में यही मेरी डांसिंग पार्टनर हैं। अब इनाया सुल्तान ने भी राम गोपाल वर्मा का ये वीडियो शेयर किया है। साथ में उनको टैग भी किया है।

Next Story