Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना संक्रमित सिंगर कनिका की मुश्किलें और बढ़ी, अब बिहार के कोर्ट में मामला दर्ज… इसके पहले लखनऊ में भी दर्ज है FIR

कोरोना संक्रमित सिंगर कनिका की मुश्किलें और बढ़ी, अब बिहार के कोर्ट में मामला दर्ज… इसके पहले लखनऊ में भी दर्ज है FIR
X
By NPG News

नईदिल्ली 21 मार्च 2020। खतरनाक कोरोना वायरस का संक्रमण झेल रहीं बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनपर कोरोना वायरस से संक्रमित होने के दौरान जरूरी सावधानियां ना बरतने और पूरी तरह से लापरवाही दिखाने पर लखनऊ में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई। लखनऊ के बाद अब उनके खिलाफ बिहार में भी मामला दर्ज हो गया है। कनिका कपूर के खिलाफ बिहार की एक अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है।

शिकायत में उनके खिलाफ कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकारी कर्मचारी की ओर से जारी आदेश को नजरअंदाज करने और अवज्ञा करने का आरोप लगाया गया है। अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र की अदालत के समक्ष यह शिकायत दर्ज कराई है।

परिवाद में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने आरोप लगाया है कि 10 मार्च को सिंगर कनिका कपूर एयर इंडिया के विमान से लंदन से मुंबई आई। वहां से लखनऊ आई। जहां 13 से 15 मार्च के बीच तीन पार्टियों में गईं ।जिसमें तीन सौ लोग शामिल हुए। इसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया व उनके पुत्र दुष्यंत सिंह एवं स्वजन साथ थे। अपना दल की अनुप्रिया पटेल भी उस कार्यक्रम में शामिल थी।

दुष्यंत सिंह संसद के सत्र में भाग लेने वाले थे। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि वीआइपी कल्चर का लाभ उठाकर आरोपित सिंगर ने जानबूझकर लापरवाही बरती। जानकारी छुपाकर इतने बड़े कोरोना वायरस संक्रमण को फैलाने का काम किया। देश में दहशत का माहौल कायम की। काफी लोग भयभीत हो गए हैं । यह सब साजिश के तहत किया गया।

गायिका कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाली पहली बॉलीवुड हस्ती हैं। वह लंदन से लखनऊ पहुंची थी और फ्लू के लक्षण नजर आने के बाद उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए बयान में कपूर ने कहा था कि वह कोविड-19 से संक्रमित हैं जिसके बाद उनके कार्यक्रमों में शामिल हुए नेताओं और इन नेताओं के संपर्क में आए दो नेताओं ने एहतियात के तौर पर खुद को पृथक रख लिया था। इनमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह और सांसद डेरेक ओब्रायन और अनुप्रिया पटेल शामिल हैं।

बता दें कि कनिका कपूर ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए खुद के कोरोना वायरस संक्रमित होने का खुलासा किया था। कनिका ने बताया कि आखिरी चार दिनों के बीच में उन्हें फ्लू के लक्षण समझ आए और जब उन्होंने जांच करवाई तो वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं। वह 15 मार्च को लंदन से वापस भारत वापस आई थीं। इसके बाद वह तीन-चार पार्टी में भी शामिल हुई थीं।

Next Story