Begin typing your search above and press return to search.

अनुकम्पा नियुक्ति पीड़ित परिवार की मांग जायज … छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने धरना में शामिल होकर दिया समर्थन

अनुकम्पा नियुक्ति पीड़ित परिवार की मांग जायज … छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने धरना में शामिल होकर दिया समर्थन
X
By NPG News

रायपुर 24 जुलाई 2021. छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास व डीपीआई में ज्ञापन देकर पंचायत संवर्ग के दिवंगत शिक्षकों के आश्रित को तकनीकी संविलियन मानते हुए अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने की मांग की है।

शासन द्वारा जनघोषणा पत्र में शामिल विषय – दिवंगत पंचायत संवर्ग के शिक्षकों के अनुकम्पा नियुक्ति का प्रकरण लंबित है, अतः पीड़ित परिवार को सहारा देने व जनघोषणा पत्र के विषय की पूर्णता हेतु अविलंब निर्णय लिया जावे।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन का तर्क / मांग यह है कि शासन द्वारा 2 वर्ष में संविलियन किया गया है, पंचायत संवर्ग के शिक्षक जिनका जुलाई 2018 के पूर्व निधन हुआ है यदि वे जीवित रहते तो उनका भी संविलियन हो गया होता, अतः दिवंगत पंचायत संवर्ग के शिक्षकों को तकनीकी संविलियन मानते हुए उनके आश्रित को सहायक शिक्षक / सहायक शिक्षक विज्ञान / लिपिक / भृत्य के पदों पर वांछित पात्रता / अर्हता अनुसार अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया जावे।

विभाग में तकनीकी त्याग पत्र व कार्येत्तर स्वीकृति का प्रावधान है, नई नियुक्ति हेतु तकनीकी त्याग पत्र व कार्येत्तर स्वीकृति मानते हुए निर्णय पूर्व में भी लिया गया है।

पंचायत/ननि संवर्ग के 960 शिक्षको का निधन 2012 से 2018 के बीच हुआ है, जिन्हें टेट व डी एड के बिना अनुकम्पा नियुक्ति नही दिया गया है, हमने कई बार सेवा में लेने के बाद 3 वर्ष में अर्हता पूर्ण करने की शर्त पर अनुकम्पा नियुक्ति देने की मांग की, किन्तु मामला आज भी लंबित है, अब जब सभी पीड़ित परिवार के लिए निर्णय हो रहा है तो इन भटकते परिवार के लिए भी शीघ्र निर्णय लेंवे, ताकि दिवंगत पंचायत/ननि संवर्ग के शिक्षकों के आश्रित को सहारा मिल सके।

पीड़ित परिवार द्वरा रायपुर में धरना दिया जा रहा, जिसका धरना में शामिल होकर समर्थन देते हुए उक्त विचार प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने व्यक्त किया है,,धरना स्थल व प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश सह सचिव श्रीमती सपना दुबे, प्रदेश संगठन सचिव योगेश सिंह ठाकुर, प्रदेश संगठन सह सचिव बिनेश भगत, रायपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला, धमतरी जिला सचिव बलराम तारम, रायपुर से जितेंद्र मिश्रा शामिल थे,,धरना स्थल में ही पीड़ित परिवार के संघर्ष को संवेदना सहयोग राशि 5001 रुपये छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा प्रदान किया गया।

Next Story