Begin typing your search above and press return to search.

मौत की रफ्तार प्रदेश में फिर हुई ज्यादा…. महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिले में भी केस बढ़े…. देखिये आज क्या है कोरोना का हाल…

मौत की रफ्तार प्रदेश में फिर हुई ज्यादा…. महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिले में भी केस बढ़े…. देखिये आज क्या है कोरोना का हाल…
X
By NPG News

रायपुर 1 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में मौत की रफ्तार तेज हो गयी है। आज प्रदेश में 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं आज प्रदेश में कुल 256 नये मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कुल मरीजों का आंकड़ा 3.12 लाख के पार हो गया है। वहीं 3.06 लाख मरीज अब तक कोरोना के स्वस्थ्य भी हो चुके हैं। प्रदेश में आज 106 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। वहीं एक्टिव केस अब बढ़कर 2880 हो गये हैं।

रायपुर में आज सबसे ज्यादा 72 मरीज मिले हैं, वहीं दुर्ग में 47, राजनांदगांव में 15 केस आये हैं। बिलासपुर में 34, जशपुर में 11 केस आये हैं। 5 जिले में आज एक भी केस नहीं आये हैं, वहीं 13 जिलों में 10 से कम मरीज आये हैं। प्रदेश में सूरजपुर में आज 2 मौत हुई है, जबकि दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद में 1-1 मौत हुई है। अन्य राज्य के एक संक्रमित की भी मौत हुई है।

Next Story