मीन, मेष, कन्या सहित इन राशि वालों का दिन होगा अनुकूल… बदल सकती है तकदीर, वहीं इन्हें करनी पड़ेगी कड़ी मेहनत

रायपुर 3 अप्रैल 2021. आज हम आपको शनिवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। जानिए आज का राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहेगा। यदि आज आप किसी बैंक से लोन लेने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो उसमें आज आपको सफलता प्राप्त होगी। नौकरी कर रहे जातको को आज नौकरी में किसी अधिकारी व अपने बोस से सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पुराने मित्रों से आज मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। भाई बहनों से संबंध मजबूत होंगे। भाई के स्वास्थ्य की चिंता आज आपको सता सकती है। सायंकाल का समय आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। मानसिक और शारीरिक श्रम आपको थकान महसूस करा सकते हैं। ज्यादा भागदौड़ करनी होगी, लेकिन इसमें आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। आप के निर्णय लेने की क्षमता से आज आपको लाभ मिल सकता है। आपके पास कुछ रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी काम में आज निवेश करना पड़े, तो अवश्य करें। जिसके भविष्य में आपको उत्तम लाभ प्राप्त होंगे। आज सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत कर सकते हैं।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आप को नुकसान पहुंचाने की सोच सकते हैं, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धी से उनके कार्य को सफल नहीं होने देंगे। यदि आप किसी शारीरिक कष्ट से पीड़ित हैं, तो आज वह आपको कष्ट दे सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की भरपूर उम्मीद है। यदि आप किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते है, तो उसके लिए आज आवेदन कर सकते हैं। संतान पक्ष से आज कोई विशेष समाचार सुनने को मिलेगा।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपने अपने व्यवसाय में बहुत लंबे समय से अब तक जो परिश्रम किया है, अब आपको उसके लाभ उठाने का समय आ गया है। संतान के प्रति आपका विश्वास आज और अधिक मजबूत होगा। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है। अपनी माता जी के स्वास्थ्य का आज आप विशेष ध्यान रखें। आज आप अपनी शान-शौकत के लिए कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही मुश्किलों के समाधान के लिए आज अपने गुरुजनों से बातचीत करनी पड़ेगी।
सिंह राशि
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कामकाज में आज मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में परफॉरमेंस अच्छी होने से आपकी अलग पहचान बनेगी। किसी महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते समय सतर्क रहें कोई महत्वपूर्म बात सुनने को मिल सकती है। जो आपके लिये काफी फायदेमंद रहेगी। इस राशि के जो लोग वकील हैं वह आज अपने किसी पुराने कैस पर स्टडी करेंगें। विरोधी पक्ष आज आपको भ्रमित करने की पूरी कोशिश करेंगे। समझदारी से काम लेने पर सभी काम सरलतापूर्वक पूरा हो जायेगा। लवमेट आज आपने पार्टनर की भावनाओ को समझेंगे।
कन्या राशि
आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज आपका व्यक्तित्व प्रतिभाशाली रहेगा, जो आपके विरोधियों के सामने पहाड़ बनकर सामने खड़ा रहेगा। कारोबार में आ रही समस्याओं को सॉल्व करने के लिये सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के छात्रों को आज जीवन के महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर फोकस करने की जरुरत है। अगर आप पिछलें कुछ समय से बढ़े हुए वजन को लेकर परेशान हैं तो आज आप इसको एक्सरसाइज की शुरुआत करके कम करने की कोशिश करेंगे आपको इससे राहत मिलेगी। बाहर की चीजों को अनदेखा करें।
तुला राशि
आज आपका ध्यान पुराने कामों को पूरा करने में अधिक लगा रहेगा। किसी खास काम को लेकर कोई शानदार योजना बन सकती है साथ ही उस पर काम भी शुरू हो सकता है। परिवारवालों के साथ समय अधिक बीतेगा। पारिवारिक कामों को करने में आज अपनों का साथ मिलेगा। कारोबार में लम्बे समय से चलती आ रही परेशानी आज खत्म हो जायेगी। माता आपके लिए अपकी मन पसंद का भोजन बनायेंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया है,सारी परेशानियों का हल निकलेगा।
वृश्चिक राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। कारोबार को बढाने के नए विचार अपके द्माग में आयेंगे। महिलायें आज आपना घरेलू काम समय से पहले पूरा कर लेंगी। इस राशि के आविवाहितों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, कोई अच्छा प्रस्ताव आपको मिलेगा। छात्रों के लिये आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको अच्छी कंपनी के इंटरव्यू के लिए थोडी अधिक मेहनत करनी होगी। सेहत को फिट रखने के लिये अंकुरित अनाज खायें स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर पॉजिटिविटी बनी रहेगी|
धनु राशि
आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। कारोबार में आप एक लय बनाकर काम करें , जिससे समय की बचत होगी। आज नियमित तरीके से अपने दायरे और ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें, सफलता जरूर हासिल होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव होने की सम्भावना बनी रहेगी,अपने साथ माता की सेहत का भी खास ख्याल रखें। अगर किसी फ्रेंड से कई दिनों से मन-मुटाव बना हुआ है तो आज दोस्ती के लिये हाथ बढ़ा सकते हैं। सब कुछ ठीक हो जायेगा। भाई-बहन के साथ रिश्तें बेहतर होंगे।
मकर राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस के कामों में आपकी परफॉरमेंस सराहनीय रहेगी। साथ ही बॉस आपकी तारिफ करेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही रूकावटों से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। माता-पिता से उपयोगी सलाह मिल सकती है। इस राशि के छात्र आज एकाग्र मन से पढ़ाई करें, रिजल्ट पॉजीटिव मिलेगा। समाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपका नाम बढेगा।। संतान की ओर से आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
कुंभ राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपका मन कुछ नया करने के लिये करेगा। अगर आप व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हैं तो सौन्दर्य प्रसाधन के क्षेत्र में निवेश करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। अनचाहे ख़्यालों को दिमाग में न आने दें। शांत और तनावरहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी सोचने की शक्ति बढ़ेगी। जिससे कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। बदलते समय को देखते हुये सहकर्मियों के साथ ताल मेल बैठा करना चलना आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगा। इस राशि के जो लोग टेंट हाउस का कारोबार कर रहे हैं। उनका दिन आज राहतपूर्ण रहेगा।
मीन राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप सफलता के बेहद करीब रहेंगे। इतने करीब रहने के बावजूद भी आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट हो सकती है। जो आपके लिये रुकावट उत्पन्न कर सकती हैं। टेंशन के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आज पार्ट्नर के साथ अपनी बाते शेयर करें। स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने के लिये लिये नियमित एक्सरसाइज करना न भूलें। मन को शांति मिलेगी।
