इन पांच राशि वालों के लिए दिन होगा अच्छा, खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते… वहीं इस राशि के लोग वाद-विवाद से बचें

रायपुर 20 मई 2021. हम आपको गुरुवार 20 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी लेकर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बांधों को दूर करने के लिए अपने सीनियर्स की आवश्यकता होगी। आपके व्यापार के कुछ कार्य लंबे समय से रूके हुए हैं, तो वह आज पूरे हो सकते हैं। संतान पक्ष को अच्छे कार्य करते देख आज आपके मन में संतोष रहेगा। सामाजिक कार्य पर भी आज आप कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो आज आपको किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ होता दिख रहा है। लव लाइफ में यदि आपने अपने जीवन साथी को अभी तक अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो आज मिलवा सकते हैं। उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आज धन लाभ होता दिख रहा है। आज आपके किसी मित्र की सहायता से आपके व्यापार की बढ़ोतरी में यदि कोई रुकावट आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। व्यापार मे लाभ के नए नए अवसर मिलेंगे।
मिथुन राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। खराब सेहत की वजह से आप अपने जरूरी कामों को नहीं कर पाएंगे। इसलिए अपने शरीर को आराम दें, जिससे आप तरोताजा महसूस कर पाएं। जीवनशैली और रहन-सहन में बदलने लाने की कोशिश करेंगे। कारोबारी हालात आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।
कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। कारोबार में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। अच्छी दिनचर्या की वजह से अपने स्वास्थ्य में सुधार आएगा, लेकिन बाहर का खाना खाने से आपको बचना होगा। अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएं, वरना नुकसान हो सकता है। घर की सजावट पर भारी संख्या पर खर्च हो सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
सिंह राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। समाज में यश, मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन लोगों का व्यवहार आपके लिए निराशाजनक रहेगा। खान-पान का ध्यान रखना होगा, वरना पाचन क्रिया खराब हो सकती है, जिसके कारण पूरे दिन मन खराब रहेगा। जीवन साथी की सेहत भी चिंता का विषय बनी रहेगी।
कन्या राशि
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आपकी सूझबूझ से कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। परिजनों और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। योजना अनुसार कार्य करने से सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोई दुर्घटना भी हो सकती है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा पर जाने से बचें। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।
तुला राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नए कार्यों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। इस राशि के उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को अपनी मेहनत के बराबर परिणाम हासिल होगा। घर में बड़े भाई की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। अगर आज नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ मुहूर्त जरूर जांच ले अच्छा रहेगा। आज शाम को परिवारवालों के साथ ज्यादा समय बितेगा, जिससे घर का महौल खुशनुमा रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज धनवर्षा करने वाला है। साथ ही नया वाहन लेने की स्थिति बन रही है। मित्रों के सहयोग से रूके हुए कार्य पूरे हो जायेंगे। शाम तक घर का महौल खुशनुमा बन जायेगा। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं आज एक दूसरे को खुश रखने के लिए गिफ्ट का आदान-प्रदान कर सकते हैं। जो लोग प्रापर्टी डिलर का काम कर रहे हैं उनके लिये आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी पुरानी प्रापर्टी की बिक्री से धनलाभ होगा। मेडिटेशन करने से आपके अंदर नई ऊर्जा का प्रवाह होगा।
धनु राशि
आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। आज आपका अधिक समय बच्चों के साथ बितेगा। साथ ही रात को अच्छे डिनर का अनुभव होगा। इस राशि के जो लोग अपना व्यापार विदेश में शुरू करना चाहते है तो थोडा रूक जायें। आज आप कार खरीदना चाहते हैं तो खरीद सकते हैं, शुभ समय देखकर खरीदें। आज आपके व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव आने की संभावनाएँ बन रही हैं। स्वास्थ्य में आज थोड़ी गिरावट हो सकती है, इसलिए बाहर का खाना खाने से बचे, इससे आपको बेहतर महसूस होगा।
मकर राशि
छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। कई दिनों से मैथ्स में आ रही प्रॉब्लम आज सॉल्व हो जायेगी। खुद को शांत रखने की कोशिश करेंगे और सफल हो जाएंगे। इस राशि के जो मीडिया से जुड़े हुए हैं आज उन्हें काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। आज जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बहस की सम्भावना बन रही है, हो सके तो अपने गुस्से पर काबू पायें रखें। बेहतर होगा घर के बाहर भी वाद-विवाद से दूर रहें। आज अपना काम खुद करें, किसी और पर ना टाले।
कुंभ राशि
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज आप स्वतंत्रता से काम करने के बारे में विचार करेंगे तो फायदा हो सकता है। ऑफिस में कुछ चीजें तय समय से देरी में पूरी होंगी। शॉर्टकट अपनाने से बचें वरना बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपकी किसी पुराने केस में जीत हासिल होगी। साथ ही नए केस मिलने की संभावना हैं। बच्चे आज अपनी माता का घर के काम में सहायता करेंगे जिससे आपकी माता आपसे खुश रहेंगें।
मीन राशि
आज आपका धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। शाम तक किसी धार्मिक आयोजन में जाने का योग बन सकता है। इस राशि के जो लगो लोहे का बिजनेस का कारोबार कर रहे हैं उन्हें उम्मीद से कम लाभ होगा। जो छात्र फाइन आर्ट्स से जुड़ें है आज उन्हें क्लास टीचर से वाहवाही मिलेगी। इस राशि के लवमेट को आज थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत हैं वरना छोटी सी बात विवाद का कारण बन सकती है वाणी पर भी सयंम बनायें रखना चाहिए।
